Home Decor: आम की पेटी को फैंकने की जगह बनाएं ये Creative चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 12:54 PM (IST)

आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स एक ऐसी चीज है, जिसके जरिए आप बेकार पड़ी चीजों का भी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप खाली पड़ी चीजों से घर के सजावट के लिए नई-नई चीजें बना सकते हैं। गर्मी के मानसून में लोग आम भी बहुत पसंद करते हैं, जिसके कारण घर में पूरी आम की पेटी ले आते हैं। आप आम की पेटी को फैंकने की जगह दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आप आम की पेटी से डेकोरेटिव चीजें बना सकते हैं। 

बुक शेल्फ बनाएं 

आप आम की पेटी से बुक शेल्फ भी बना सकते हैं। आम की पेटी को फैंकने की जगह आप एक डेकोरेटवि बुक शेल्फ बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप बुक शेल्फ के तौर पर कर सकती हैं। 

कैसे बनाएं? 

पेंट कलर - अपनी पसंद के अनुसार
ग्लू - 1 
आम की पेटी - 1 

PunjabKesari

बनाने का तरीका 

. सबसे पहले आप एक खाली आम की पेटी लें। फिर उसे किसी कपड़े से साफ कर लें। 
. फिर पेटी को अपनी पसंद के मुताबिक रंग कर लें। रंग करने के लिए आप  एक्रिलिक पेंट या फिर वुडन पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
. कलर करने के बाद पेटी को सूखने के लिए छोड़ दें। 
. पेटी पर आप व्हील्स भी लगा सकती हैं, ताकि आप शेल्फ को कई भी लेकर जा सकें। 
.आपकी बुक शेल्फ बनकर तैयार है। इसमें आप बुक्स रख सकती हैं। 

डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें

आप आम की पेटी का इस्तेमाल सजावट के लिए भी कर सकती हैं। इससे आप रुफ हैंगिग बना सकते हैं। 

कैसे बनाएं? 

पेटी - 1 
पेंट कलर - 1
बल्ब - पीले रंग का 
वायर - बल्ब की पेटी के साथ जोड़ने के लिए 

PunjabKesari

बनाने का तरीका 

. सबसे पहले आप पेटी लें। 
. फिर पेटी को अपनी पसंदीदा रंग से पेंट कर लें। 
. इसके बाद बल्ब को पेटी के पिछले हिस्से में लगाकर जोड़ दें। 
. आपका रुफ हैंगिंग बनकर तैयार है। आप इसे लटका सकती हैं। 

क्रिएटिव बेंच 

आप पेटी की मदद से क्रिएटिव बेंच भी तैयार कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कैसे बनाएं? 

आम पेटी - 1 
पेंट कलर - 1 
पुराने कपड़े - कॉटन के 3-4
सुई धागा - सिलाई करने के लिए 

बनाने का तरीका 

. सबसे पहले आप खाली पेटी को अच्छे से साफ कर लें। 
. फिर इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए पेंट करें। 
. इसके बाद ऊपरी हिस्से के लिए गद्दा तैयार करें। गद्दा तैयार करने के लिए आप कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करें। 
. सिटिंग एरिया बनाने के बाद आप इसे पेटी के ऊपर रख दें। 
. आपका बेंच बनकर तैयार है। सिटिंग एरिया को ऊपर रखकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फूलों का गुलदस्ता 

आप फूलों का गुलदस्ता भी आम की पेटी से बना सकते हैं। 

PunjabKesari

दीवार के लिए लटकन 

आप आम की पेटी से दीवार के लिए लटकन तैयार कर सकते हैं। 

PunjabKesari

शू रैक 

आप आम की पेटी से शू रैक भी बना सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static