रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो बनाएं क्रीमी चीज फ्राइज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 12:57 PM (IST)

रेस्टोरेंट जैसा खाना अगर घर में मिल जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। आपने बाहर रेस्टोरेंट, होटलों में चीज सॉस वाले फ्राइज का स्वाद तो कई बार चखा होगा। लेकिन इस बार आप घर में क्रीमी चीज फ्राइज बना सकते हैं। क्रीमी चीज फ्राइज आप बच्चों के लिए बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की लजीज रेसिपी...

सामग्री 

आलू - 4-5
कार्न फ्लोर - 2 कप 
बटर - 2 चम्मच 
दूध - 2 कप 
चीज स्लाइसेस - 4-5
मोजरेला चीज - 4-5 चम्मच 
हल्दी - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप आलू को धोकर अच्छे से छील लें। इसके बाद इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। 
2. फिर एक बर्तन में पानी रखें। इसमें नमक मिलाएं। 
3. पानी में थोड़ा सा उबाल आने दें और उसमें आलू की काटी हुई स्लाइसेस डाल दें। 
4. इसके बाद पानी को उबल लेने दें ताकि आलू थोड़े से पक जाएं। 
5. फिर आलू की स्लाइसेस को किसी साफ कपड़े पर फैला दें। 
6. किसी दूसरे साफ कपड़े से हल्क-हल्का डैब करके सुखाएं। ऐसा करने से आलू का मॉइश्चर चला जाएगा। 
7. इसके बाद आलू पर थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर डालें। कॉर्न फ्लोर ऐसे मिलाएं आलू के स्लाइसेस पर इसकी कोटिंग हो जाए। 
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और आलू के स्लाइसेस उसमें डालकर फ्राई कर लें। 
9. हाई फ्लेम पर स्लाइसेस को फ्राई करें और फिर किसी प्लेट में निकाल कर रख लें। 
10. आलू स्लाइसेस को एकबार दोबारा गर्म तेल में फ्राई कर लें। हल्का सुनहरा रंग होने पर इन्हें किसी बर्तन में निकालें। 
11. इसके बाद एक पैन में बटर गर्म करें और इसमें दूध, चीज स्लाइसेस और हल्दी डाल दें। 
12. सारी चीजों को हिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। फिर इसमें मोजरेला चीज मिलाएं और कुछ देर के लिए पका लें। 
13. फ्राइज को किसी बाउल में डालें और ऊपर से चीज सॉस डाल दें। 
14. आपके क्रीमी चीज फ्राइज बनकर तैयार है। रेड चिली फ्लेक्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static