Ramadan 2023: नहीं हुआ चांद का दिदार, भारत में इस दिन शुरू होगा माहे-रमजान

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 04:46 PM (IST)

दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में बुधवार को रमज़ान के महीने का चांद नज़र नहीं आया है और पहला रोज़ा 24 मार्च को होगा। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। 

PunjabKesari
चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना समेत देश के किसी भी हिस्से से रमज़ान का चांद दिखने की खबर नहीं मिली, लिहाज़ा ऐलान किया जाता है कि पहला रोज़ा 24 मार्च यानी शुक्रवार को होगा। इस्लाम में एक महीना 29 या 30 दिन का होता है। महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है।  बृहस्पतिवार को इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने ‘शाबान' की 30 तारीख है। 

PunjabKesari
जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने कहा कि- 22 मार्च को माहे रमज़ान मुबारक का चांद मुल्क के किसी भी हिस्से में नज़र नहीं आया है, लिहाज़ा रमज़ान का महीना शुक्रवार से शुरू होगा।'' मुस्लिम संगठन ‘इमारत-ए-शरिया हिंद' ने एक बयान में कहा कि चांद न तो दिल्ली में दिखा और न ही देश के किसी हिस्से से उसके दिखने की खबर मिली। 

PunjabKesari
रमज़ान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज़ हो जाता है और अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। साथ में शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है जिसे ‘ताराहवी' कहा जाता है। इस नमाज़ में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है। इस बार ईद 21 या 22 अप्रैल को पड़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static