होने वाली दुल्हन की खूबसूरती को चार-चांद लगा देंगे ये मांग टीका Designs

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 06:10 PM (IST)

दुल्हन की खूबसूरती लहंगे के अलावा उसके द्वारा पहनी गई एक्सेसरीज से और भी ज्यादा निखर कर आती है। माथा पट्टी और मांग टीका डिजाइन्स उसके साज-श्रृंगार को चार-चांद लगा देते हैं। आजकल मांग टीका भी दुल्हनें लहंगे के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। अगर आपकी शादी होने वाली हैं और आप मांग टीका डिजाइन्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो कुछ इस तरह के आइडियाज ट्राई कर सकती हैं। 

मल्टी लेयर्ड मांग टीका 

आप शादी में मल्टी लेयर्ड मांग टीका भी ट्राई कर सकते हैं। एलीगेंट लुक के लिए यह मांग टीका एकदम परफेक्ट रहेगा। यह मांग टीका आपके बालों को अच्छे से कवर कर लेगा। इस मांग टीके के साथ आप शादी में एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

PunjabKesari

कुंदन मांग टीका 

कुंदन सेट के साथ आप कुंदन मांग टीका भी शादी में वियर कर सकती हैं। इस तरह का वर्क हमेशा एक परफेक्ट लुक देता है। आप शादी में परफेक्ट दिखने के लिए कुछ ऐसा शादी में ट्राई कर सकती हैं। यह एवरग्रीन फैशन है। 

PunjabKesari

पासा मांग टीका  

आप पासा मांग  टीका भी शादी में कैरी कर सकती हैं। खासकर मुस्लिम दुल्हनें इसे कैरी करती हैं। लेकिन आजकल लड़कियां इस तरह के मांग टीके शादी में पहनना पसंद करती हैं। दुल्हनें इस अनूठे डिजाइन को सिर के बाई और पहनती हैं। 

PunjabKesari

ओवर साइज्ड मांग टीका

अगर आपको लंबे-लंबे झूमके पहनना पसंद है तो ओवर साइज्य मांग टीका आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस रहेगी। गोला या अंडाकार दुल्हनों के चेहरे पर यह टीका काफी अच्छा लगता है। स्टोन्स, क्रिस्टल और मोतियों से बना यह खूबसूरत मांग टीका आपकी लुक पर चार-चांद लगा देगा। 

PunjabKesari

बोरला मांग टीका 

बोरला मांग टीका मुख्य रुप से हरियाणा और राजस्थानी लड़कियां पहनती हैं। इस मांग टीके को पुराने समय में रानियां भी पहनती थी। इस मांग टीके में मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी डिजाइन आपके लुक को चार चांद लगा देगी। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static