मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं नौ अलग-अलग खास भोग

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 06:09 PM (IST)

नारी डेस्क : शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां को उनका प्रिय भोग चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही भोग अर्पित करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि के नौ दिन के ये खास भोग।

पहला दिन मां शैलपुत्री

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन मां को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सभी रोगों का नाश होता है और सेहत अच्छी रहती है।

PunjabKesari

दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन मां को मिश्री और चीनी का भोग अर्पित करना चाहिए। यह भोग चढ़ाने से घर में शांति और सौहार्द बना रहता है।

तीसरा दिन मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। यह भोग चढ़ाने से परिवार में सुख और समृद्धि आती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vastu by Radha (@vastu_by_radhaa)

चौथा दिन मां कुष्मांडा

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन मां को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

PunjabKesari

पांचवां दिन मां स्कंदमाता

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन मां को केले का भोग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

छठा दिन मां कात्यायनी

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन मां को मौसमी फलों का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और अच्छे रिश्ते बने रहते हैं।

सातवां दिन मां कालरात्रि

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। यह भोग चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

PunjabKesari

आठवां दिन मां महागौरी

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन नारियल का भोग अर्पित करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।

नवां दिन मां सिद्धिदात्री

नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन तिल और उससे बनी चीजों का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए माता रानी को प्रसन्न करने का अवसर होता है। नौ दिनों तक सही भोग अर्पित करके आप न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अपने जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि भी ला सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static