घर के आंगन में लगाएं ये 5 पौधे, हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 04:50 PM (IST)

घर में लगे पेड़-पौधे खुशहाली का संकेत देते हैं। बहुत से लोग अपने घर में पौधे लगाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, पौधे घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि पौधे सही दिशा में लगे हों तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर कुछ पेड़-पौधे घर में बदकिस्मती को बुलावा देते हैं। घर के आगंन में इन पौधों को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आंवला का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आंवले के पौधे में भगवान का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को आंवले का फल और पौधा बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस पौधे को घर के उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि घर में आंवले का पौधा लगाकर नियमित रुप से इसकी पूजा की जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari

श्वेतार्क का पौधा 

श्वेतार्क के पौधे का संबंध गणेश भगवान से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे में हल्दी, चंदन, चावल और जल चढ़ाया जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इससे घर में पैसे की भी कमी नहीं रहती। इस पौधे में औधीय गुण भी पाए जाते हैं। श्वेतार्क के पौधे से भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। 

PunjabKesari

अशोक का पौधा 

अशोक का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में यह पौधा होता है वहां पर कोई रोग नहीं होता। इसके अलावा यह पौधा घर के वास्तु दोष भी दूर करता है। यह पौधा जिस घर में लगा होता है। वहां परिवार के सदस्यों के बीच कोई मतभेद भी नहीं होता। इस पौधे से घर में भी हमेशा तरक्की रहती है। 

PunjabKesari

शमी का पौधा 

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शनि से माना जाता है। शमी का पौधा शनि ग्रह से संबंधित होता है। न्याय देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को मुख्य द्वार पर बाई और लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को ऐसे लगाना चाहिए, जिससे की इस पर कोई भी छाया न पड़े। 

PunjabKesari

तुलसी का पौधा 

तुलसी का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के जितना दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में मां तुलसी की रोज पूजा होती है वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। लेकिन इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे इसका अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static