इन तारीखों में जन्मे लोगों पर बृहस्पति रहते हैं मेहरबान, जिद्दी लेकिन होते हैं बुद्धिमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 03:49 PM (IST)

ज्योतिषाशास्त्र में मूलांकों का बहुत ही महत्व होता है। इसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, करियर का अनुमान लगाया जा सकता है। इस शास्त्र में जन्म की तिथि के मुताबिक, मूलांकन के पता लगाया जा सकता है। माह की 3,12, 21 या 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 3 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक में जन्में हुए लोगों का स्वामी बृह्स्पति होता है। तो चलिए जानते हैं इन लोगों के बारे में...

कैसा होता है इनका स्वभाव

मूलांक 3 में जन्मे हुए लोग स्वतंत्र बहादुर, बुद्धिमान, और महत्वाकांक्षी होते हैं। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं और स्वभाव से भी ये जिद्दी होते हैं। जिस काम को करने की ये लोग ठान लेते हैं। उस काम को करेक ही रहते हैं। अपनी कला और प्रतिभा से ये  लोग दूसरे लोगों का दिल जीतने में सक्षम होते हैं और अपनी जिंदगी में किसी कि भी दखलअंदाजी करना पसंद नहीं  करते। 

PunjabKesari

लकी दिन और तिथि

किसी भी माह की 3,12, 21 और 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 ही होता है। इन लोगो के लिए शुभ दिन रविवार और गुरुवार होता है। काम में सफलता पाने के लिए इन लोगों को इसी दिन का प्रयोग करना चाहिए। 

वैवाहिक जीवन 

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 3 वाले लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाली से भरा होता है। दोस्तों के साथ भी इनके संबंध अच्छे रहते हैं। इन लोगों की मूलांक 6 और मूलांक 9 वालों से अच्छी बनती है। जबकि ये लोग प्रेम संबंधों में ये लोग ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। 

PunjabKesari

शुभ रंग 

इन लोगों का शुभ रंग नारंगी, लाल और पीला माना जाता है। मान्यता है कि ऑफिस या घर में इन लोगों को ऐसे ही रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे इन्हें करियर में तरक्की मिलती है और जिंदगी में नए-नए अवसर मिलते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static