अंक ज्योतिष: इन तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद Lucky
punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 12:30 PM (IST)

नारी डेस्क: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मूलांक 1 से लेकर 9 तक हर अंक का एक विशेष महत्व होता है। आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 4 (Mulank 4) की, जो खासतौर पर अपने वफादार और मेहनती स्वभाव के लिए जाना जाता है।
कैसे बनता है मूलांक 4?
अगर किसी व्यक्ति का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 4 होता है। मूलांक का निर्धारण जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर किया जाता है। उदाहरण के लिए, 13 को जोड़ने पर 1 + 3 = 4 होता है।
मूलांक 4 के स्वामी: ग्रह राहु
इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। राहु एक छाया ग्रह है और इसका असर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। लेकिन अगर राहु शुभ स्थिति में हो तो मूलांक 4 वाले जातक बेहद प्रभावशाली और आत्मनिर्भर होते हैं।
मूलांक 4 वालों का स्वभाव और विशेषताएं
बहुत वफादार और भरोसेमंद – ये लोग अपने दोस्तों और परिवार के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं।
मेहनती और मजबूत इच्छाशक्ति वाले – किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान लगा देते हैं।
थोड़े जिद्दी और विद्रोही – ये लोग अपनी सोच पर अडिग रहते हैं, चाहे लोग कुछ भी कहें।
अपने नियम खुद बनाते हैं – दूसरों की बातों से जल्दी प्रभावित नहीं होते, अपनी सोच पर चलते हैं।
लव लाइफ में अस्थिरता – इनकी प्रेम ज़िंदगी अक्सर ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकती।
वैवाहिक जीवन में चुनौतियां – शादी के बाद इन्हें रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: अपने घर को दें Travel-Inspired Makeover, जब हर कोना सुनाए आपकी यात्रा की कहानी
जब राहु बन जाए समस्या: पहचान और समाधान
कमजोर राहु के लक्षण
बार-बार तनाव की स्थिति
रिश्तों में दूरी
मानसिक असंतुलन
काम में रुकावटें
राहु के बुरे प्रभाव को कैसे दूर करें?
अगर राहु की वजह से जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो ये उपाय करें- सोमवार के दिन सुबह स्नान कर महादेव का अभिषेक करें। एक तांबे के बर्तन में कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर भगवान शिव पर चढ़ाएं। तांबे से बने नाग-नागिन को बहते पानी में प्रवाहित करें। इसे करने से राहु का दोष शांत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मूलांक 4 वाले लोग अपने आत्मविश्वास, मेहनत और वफादारी के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि राहु के प्रभाव के कारण इन्हें जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सही उपायों और सकारात्मक सोच के साथ ये लोग अपने जीवन को बेहतरीन बना सकते हैं।