High Heel के आकार में बनी इस चर्च को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 03:58 PM (IST)

दुनिया की बहुत सी चर्च अपनी खासियत और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। आज हम आपको ऐसी ही एक शानदार चर्च के बारे में बताएगे। यहां लोग प्रार्थना करने नहीं बल्कि उसकी डिजाईन को देखने के लिए दूर-दूर से आते है। एक चर्च की खूबसूरती देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

ताईवान के बुदाई कस्बे में यह चर्च एक जूते के अकार में बना हुआ है। इस चर्च को बनाने के लिए करीब 320 ग्लास के टुकडें और हजारों सरियों का इस्तेमाल किया गया है। 5 फीट लंबी और 36 फीट चौड़ी यह चर्च 2 महीने में ही बनकर तैयार हो गई थी।

दरअसल महिलाओं को आकर्षित करने के लिए इस चर्च को हील के आकार में बनाया गया है। महिलाओं की फेवरेट बन चुकी इस चर्च में ओशन व्यू पार्क भी बनाया गया है, जो बेहद खूबसूरत है। लोग इसकी खूबसूरती और यहां के नजारों का मजा लेने के लिए दूर-दूर से आते है।

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari