इस गांव में बिना शादी रह सकते हैं लड़का-लड़की!(Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2016 - 04:36 PM (IST)

भारत में रिश्तों को खास अहमियत दी जाती है खासकर शादी के रिश्ते को। दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां पर शादी से पहले लड़का और लड़की के इक्ट्ठे रहने को(लिव इन रिलेशनशिप) जायज़ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसा गांव है जहां पर शादी के बिना भी लड़का-लड़की लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं।


यह है वो गांव


- राजस्थान में उत्तर पश्चिम में गरासिया जनजाति में यह परंपरा है कि लड़का-लड़की शादी के बिना एक दूसरे के साथ रह सकते हैं। 


- इस जनजाति में एक मेले का अयोजन किया जाता है। इसमें लड़के और लड़की को अपनी पसंद का पार्टनर चुनने की आजादी होती है और एक-दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों भाग जाते हैं। अपनी मर्जी तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। 


- उनके भागने के बाद लड़की के घर वाले लड़के के पेरेंट्स से कुछ शर्तें और एक मूल्य तय करते हैं। जिसके बाद दोनों को बिना शादी इक्ट्ठे रहने की इजाजत मिल जाती है। जब शादी के लिए दोनों तैयार हो जाते हैं तो दूल्हे के घर वाले ही शादी का सारा खर्चा उठाते हैं।

- दोनों अगर शादी के बिना एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और उनका बच्चा हो जाता है तो ऐसे में इसकी जिम्मेदारी दोनो की होती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static