औरतों की तरह इन बातों पर मर्दों का भी टूटता है दिल

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 06:58 PM (IST)

हमेशा से ही यह बात मानी जाती है कि औरतें बहुत इमोशनल होती है। जरा-जरा सी बात पर उन्हें दुख होने लगता है। वहीं, मर्दों को स्ट्रांग माना जाता है। ऐसा समझा जाता है कि बड़े से बड़ा दुख भी वे आसानी से झेल जाते हैं लेकिन अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो यह बात गलत है। ऐसे मामले कम नहीं हैं जब पुरुष भी बहुत दुखी हो जाते हैं और उनका मन बुरी तरह से टूट जाता है। आइए जानें कौन सी बाते आहत करती हैं मर्दों का दिल। 


1. अच्छा खाना न मिलना
खाना पुरुषों की कमजोरी होती है, उनके दिल में उतरने के लिए टेस्टी खाने को जरिया बनाया जा सकता है। वहीं, जब उन्हें बहुत लंबे समय तक अच्छा खाना नहीं मिलता तो वे दुखी हो जाते हैं। जब बिजी होने पर वे समय पर खाना नहीं खा पाते या फिर घर से बहुत दूर होने पर अच्छा खाना नहीं मिलता तो उनका मन दुखी हो जाता है। 


2. फोन कॉल्स की डिटेल जानना
लकड़े चाहे काम के लिए फोन पर कितना भी व्यस्त रहे लेकिन जब बार-बार पत्नी या घर वाले उन्हें कॉल करें तो वे परेशान हो जाते हैं। इससे भी ज्यादा दुख उन्हें तब लगता है जब फोन कॉल की डिटेल के बारे में पार्टनर उन पर नजर रखता है। 


3. एक्स की तारीफ सुनना 
लड़को में बहुत ज्यादा ईगो होती है। चाहे उनका एक्स के साथ रिलेशन अच्छा रहा हो या फिर बुरा, वह दूसरे से उसकी तारीफ सुनना बर्दाश्त नहीं करते। इसके अलावा पार्टनर की तारीफ किसी दूसके मर्द से सुनने भी उन्हें बहुत बुरा लगता है। इससे उनका मन बहुत दुखी होता है। 

 

 

Content Writer

Priya verma