ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 01:32 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मियों में नींबू पानी पीना काफी लोगों को पसंद होता है। नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन-सी, पोटेशियम और फाइबर मिलते हैं लेकिन इसके ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान भी पहुंचता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जिससे पेट की कई समस्याएं हो जाती है। इसके अलावा नींबू पानी से शरीर को और भी कई बीमारियां हो जाती हैं।


1. दांत खराब
नींबू पानी का अधिक सेवन करने से दांत खराब हो जाते हैं। इसमें एसिड होता है जिससे दांतों की बाहरी परत को नुकसान होता है। इससे कुछ भी ठंडा और गर्म खाने से दांतो में झनझनाहत महसूस होती है।

2. एसिडिटी
जिन लोगों को पेट में गैस की अधिक समस्या हो उन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है और पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है।

3. गुर्दे की पत्थरी
नींबू में सिट्रिक एसिड के अलावा ऑक्सलेट भी काफी मात्रा में होता है। नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से यह शरीर में क्रिसटल के रूप में जमा हो जाता है जिससे किडनी में पत्थरी होने का खतरा रहता है।

4. पानी की कमी
नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आता है और काफी पसीना निकलता है। जिससे डीहाइड्रेशन होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

5. हड्डियां 
 नींबू में अम्ल होता है जो हड्डियों पर बुरा प्रभाव डालता है। नींबू पानी ज्यादा पीने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static