लेमन गार्लिक सोया Chunks

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 03:50 PM (IST)

नारी डेस्क : लेमन गार्लिक सोया चंक्स एक स्वादिष्ट और हाई-प्रोटीन डिश है, जो झटपट बन जाती है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू की हल्की खटास और लहसुन की खुशबू सोया चंक्स को एक अलग ही स्वाद देती है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्दी, टेस्टी और कम समय में बनने वाला खाना पसंद करते हैं। आप इसे लंच, डिनर या स्नैक के तौर पर भी आराम से बना सकते हैं।

Servings - 2

PunjabKesari

सामग्री

उबले हुए सोया चंक्स – 60 ग्राम

लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

नमक – ½ छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच

चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच

तेल – 1 बड़ा चम्मच

मक्खन – 1 बड़ा चम्मच

लहसुन (बारीक कटा) – 2 छोटे चम्मच

ओट्स का आटा – 1 बड़ा चम्मच

पानी – 100 मिलीलीटर

हरा धनिया (कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच

नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. एक बाउल में उबले हुए सोया चंक्स डालें। इसमें लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले चंक्स पर अच्छे से लग जाएं।

2. अब एक पैन में तेल और मक्खन गरम करें। इसमें मसाले लगे सोया चंक्स डालकर 1–2 मिनट तक हल्का भून लें।

3. इसके बाद इसमें बारीक कटा लहसुन डालें और खुशबू आने तक 1 मिनट पकाएं।

4. अब ओट्स का आटा डालकर अच्छे से चलाएं।

5. इसमें पानी डालें और लगातार चलाते हुए 1–2 मिनट पकाएं, जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा न हो जाए।

6. अंत में हरा धनिया और नींबू का रस डालें, 1 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।

7. गरमागरम लेमन गार्लिक सोया चंक्स परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static