लक्ष्मी मां की पूजा में तुलसी रखने से नाराज हो जाती हैं धन की देवी, ये है वजह

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 06:05 PM (IST)

हिंदू धर्म में लोग के घरों में आपको तुलसी का पौधा मिल ही जाएगा। उन्हें मां तुलसी पर बहुत आस्था होती है और वो उनकी जल चढ़ा कर पूजा करते हैं। लेकिन आस्था के इस केंद्र को मां लक्ष्मी से दूर ही रखा जाता है। मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से कभी धन की कमी नहीं आती है।  लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसा करने से वो नाराज हो जाती हैं। इसके पीछे क्या कारण है, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

PunjabKesari

कहते हैं कि विष्णु जी का शालिग्राम स्वरूप में तुलसी से विवाह हुआ है। इस तरह से तुलसी जी लक्ष्मी जी की सौतन हुईं। ऐसे में लक्ष्मी मां की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, वो नाराज हो जाती हैं। वहीं भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। आप विष्णु जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। देवी भागवत पुराण में ऐसा कहा गया है कि लक्ष्मी मां की पूजा करते समय गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए। पुराण में लक्ष्मी पूजा से पहले गणेश पूजा किए जाने की बात कही गई है।

PunjabKesari

इसके अलावा लक्ष्मी माता की पूजा करते समय कुछ अन्य बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे की पूजा के समय दीपक और प्रसाद लक्ष्मी जी के दाहिने ओर और पुष्प ठीक सामने रखा जाना चाहिए। इसके अलावा अगरबत्ती, धूप और धुएं वाली सभी चीजों को बायीं ओर रखने के लिए कहा गया है। पूजा की शुरुआत स्नान करने के बाद सुबह में करनी चाहिए। ऐसा करने से ही लक्ष्मी माता की पूजा सही से सम्पन्न होती है।

नोट- ये जानकारी सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के हिसाब से हमने साझा की है। हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं और ना ही इस जानकारी का सच होने का दावा करते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static