ठंडे भोग से लेकर सूती वस्त्र तक... इस तरह लड्डू गोपाल को बचाएं गर्मी से

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:01 PM (IST)

नारी डेस्क:  हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल को परिवार के एक सदस्य की तरह ही प्यार और देखभाल दी जाती है। जस तरह मौसम के अनुसार हम अपना पहनावा और खाना-पान में बदलाव करते हैं उसी तरह लड्डू गोपाल से जुड़े नियम भी बदल जाते हैं। अगर आपके भी घर में लड्डू गोपाल हैं तो इस गर्मी के मौसम में उन्हें भारी जरी और रेशमी वस्त्रों के बजाय हल्के, आरामदायक और सूती (Cotton) वस्त्र पहनाए जाने चाहिए। इससे उन्हें भीषण गर्मी में ठंडक और आराम मिलता है

PunjabKesari
 गर्मियों में लड्डू गोपाल के वस्त्र आइडियाज


गर्मियों में आप कान्हा जी को लहरिया प्रिंट, बांधनी प्रिंट, और फ्लोरल (फूलों वाले) प्रिंट के हल्के घाघरे और चोली पहना सकते हैं। सूती कपड़े गर्मियों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये आरामदायक होते हैं और गर्मी कम महसूस कराते हैं। इस दौरान रंगों का खास ख्याल रखेंं, भगवान पर बेबी पिंक, स्काई ब्लू, सफेद, हल्का पीला और मिंट ग्रीन जैसे रंग गर्मियों में बेहद सुंदर लगते हैं।

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

इस मौसम से सबसे ज्यादा फ्लोरल प्रिंट पसंद किया जा रहा है, जिसमें विशेष रुप से फूल और पत्तों की कलाकारी देखने को मिलती है। ये  समर ड्रेस वजन में भी हल्की होती हैं और कपड़ा भी सूती होता है। ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल को भारी भरकम नहीं  हल्का मुकुट और छोटा मोरपंख लगाएं। अगर संभव हो तो गर्मियों में ताजे फूलों की माला और फूलों के झूले से सुंदर सजावट करें।

PunjabKesari
चंदन और इत्र का प्रयोग

गर्मियों के मौसम में, लड्डू गोपाल को जगाने के बाद सबसे पहला काम उन्हें ठंडे पानी से स्नान कराना होता है। स्नान के जल में गंगाजल (गंगा नदी का पवित्र जल), इत्र और ताज़े गुलाब की पंखुड़ियां मिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद आप भगवान को हल्की खुशबू वाला इत्र भी लगा सकते हैं। इस दौरान भोग का भी खास खल रखें। लड्डू गोपाल को इस मौसम में माखन-मिश्री, फल,  ठंडाई और तरबूज जैसे भोग लगा सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static