इन संकेतों को ना समझें मामूली, विटामिन्स की कमी का करते हैं इशारा

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 01:41 PM (IST)

विटामिन्स की कमी के लक्षण : किसी भी तरह की बीमारी लगने से पहले शरीर में इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिन पर हम कई बार ध्यान नहीं दे पाते और यह आखिर में बड़ी समस्या बन जाती है। उसी तरह शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होने पर कोई न कोई संकेत देखने को मिलता है जिसे हम कई बार समझ नहीं पाते और शरीर बिमारियों की चपेट में आ जाता है। आज हम आपको विटामिन्स की कमी पर होने वाले संकेतों और इन विटामिन्स को पूरा करने के तरीके बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके हैल्दी जीवन बिता सकेंगे।

1. ड्राई स्किन होने पर

 
कई बार कुछ लोग ड्राई स्किन से बहुत परेशान होते हैं। वह इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी क्रीम्स या फिर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। बल्कि ड्राई स्किन विटामिन ई की कमी का संकेत होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप पालक और बादाम का सेवन करें। इन दोनों में विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है।

2. ज्यादा मीठी चीजें खाने की दिलचस्पी


बार-बार मीठी चीजें खाने का मन करने पर शरीर में ग्लूकोज की कमी का लक्षण होता है। इसकी कमी होने पर ज्यादा मिठाईयां नहीं खानी चाहिए। अगर आपका भी मीठी चीजें खाने का मन करता है तो शहद का सेवन करें क्योंकि इसमें ग्लूकोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इस प्रॉब्लम में फ्रूट्स का भी खा सकते हैं।

3. अनिद्रा की समस्या


अगर आपको लेटने पर जल्दी नींद आती या फिर सोने में 1 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है तो आपको पोटाशियम की कमी हो सकती है। इसके अलावा पैर की  मांसपेशियों में खिंचाव भी पोटाशियम की कमी के लक्षण है। इसकी कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में केला, नारियल पानी और चुकंदर को शामिल करें। इसके अलावा तरबूज और खरबूजा भी इसके अच्छे स्त्रोत है।

4. बार-बार ठंडी चीजें या बर्फ खाने का मन होना


अगर आपका मन बार-बार बहुत ज्यादा ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कुल्फी खाने या फिर बर्फ को मुंह में रखने का मन करने पर शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। अगर यह समस्या 2-3 महीने होने पर इसे आयरन डेफिशिएंसी एनिमिया माना जा सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए किशमिश, चना, मूंग खाएं।

5. मसूड़ों से खून निकलना


वैसे तो मसूड़ों में खून निकलने के बहुत कारण हो सकते हैं लेकिन इसका खास कारण शरीर में विटामिन सी की कमी भी होना है। इसकी पूर्ति के लिए खट्‌टे फल जैसे नारंगी, मौसंबी और नींबू का सेवन करें। आप इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं।
 

Content Writer

Meenu bala