6 सुपरफूड शरीर में नहीं होने देंगे खून की कमी

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 05:27 PM (IST)

शरीर में खून की कमी होने के ढेरों कारण हैं। कुछ लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते खून की कमी होती है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनमें डिप्रेशन के चलते खून की कमी होती है। शरीर में खून की कमी होने से कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द, चक्कर आना और चलते-फिरते सांस फूलना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी ज्यादातर महिलाओं में भी देखने को मिलती हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में खून की कमी होना लाजमी है, मगर अच्छी डाइट के  साथ इस कमी को बहुत जल्द और आसानी से पूरा किया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे...

 

अंडे

एंटी-ऑक्सिडेंट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर अंडे शरीर में खून की कमी पूरा करते हैं। शरीर में खून कम होने से अन्य जरुरी तत्व जैसे कुछ खास विटामिन्स और मिनरल्स का लेवल भी कम होने लगता है। ऐसे में अंडे का सेवन आपके लिए बहुत तरीके से फायदेमंद सिद्ध होता है।

Related image,nari

अनार

फलों में अनार का सेवन खून की कमी दूर करने में मददगार सिद्ध होता है। शरीर में खून की कमी के चलते सिर दर्द, उदासी, सुस्ती और थकावट जैसी परेशानियां होने पर अनार का सेवन कई लाभ प्रदान करता है। आप चाहें तो अनार का जूस भी पी सकते हैं। मगर इसे खाना जूस पीने से अधिक फायदेमंद है।

साग

आयरन, विटामिन-ए और डी से भरपूर साग भी शरीर में खून की कमी पूरी करता है। खून की कमी दूर करने के अलावा साग आपको कब्ज, एसिडिटी और पेट में गैस संबंधित परेशानियों से भी दूर रखता है।

Image result for saag benefits,nari

गाजर और चुकंदर

गाजर और चुकंदर का जूस आयरन से भरपूर होता है। रोज चुकंदर का ताजा जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी को रोका जा सकता है। इसे पीने के लिए सुबह का वक्त सबसे बढ़िया होता है।

सोयाबीन और गोभी की पत्तियां

सोयाबीन और गोभी के पत्ते भी खून की कमी पूरा करने में मददगार हैं। आपको बाजार में भुनी हुई सोयाबीन आसानी से मिल जाती है। छोटी-छोटी भूख लगने पर आप सोयाबीन का सेवन करें। इससे एक तो आपका पेट भरेगा साथ ही महिलाओं में खून की कमी नहीं होगी।

Image result for gobhi pics,nari

गोभी की सब्जी बनाते वक्त उसके छोटे-छोटे पत्तों की फेंकने की बजाय इन्हें अच्छी तरह साफ करके सब्जी को पकाते वक्त साथ ही डाल दें। गोभी के इन छोटे-छोटे दिखने वाले पत्तों में भरपूर कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static