Kriti Sanon ने बताया-मेरे साथ बहुत अजीब घटनाएं होती, कभी नाखून टूटते तो कभी बीमार हो जाती
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 07:21 PM (IST)
नारी डेस्कः कीर्ति सेनन जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं उतनी ही जल्दी वो बीमार पड़ जाती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक्ट्रेस खुद ही कह रही है। हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े इंटरव्यू में कृति सेनन ने दिलचस्प बातें बताई और कहा कि उन्हें नजर लगने पर पूरा यकीन है और जब उन्हें नजर लगती है तो बहुत सारी अजीब-अजीब घटनाएं उनके साथ होने लगती हैं। फिलहाल तो इस समय कृति सेनन अपनी फिल्म कॉकटेल 2 की सक्सेस एंजॉय कर रही है, इसी बीच उनका एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है जिसमें जो बातें कीर्ति कह रही है उसे सुनकर लोग काफी अट्रैक्ट भी है और हैरान भी। कीर्ति ने कहा कि वो नजर में पूरा विश्वास रखती है और उऩकी मां आज भी इस बात को लेकर उन्हें टोकती हैं।

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट में करिश्मा मेहता से बातचीत में कीर्ति सेनन ने कहा, 'मुझे बहुत जल्दी नजर लग जाती है। मैं नजर लगने पर विश्वास करती हूं। जब भी मेरे साथ कुछ अच्छा होने लगता है या मैं किसी फिल्म के लिए ज्यादा एक्साइटेड होने लगती हूं और मैं उसके बारे में बात करने लगती हूं, तो मेरी मां मुझे तुरंत चुप करा देती हैं। वो कहती हैं, 'ज्यादा मत बोलो, नजर लग जाती है।' आगे कीर्ति ने कहा, 'मुझे सच में लगता है कि मुझे नजर लग जाती है। फिर मेरे साथ कुछ न कुछ हो ही जाता है। कभी मैं गिर जाती हूं, कभी मेरे नाखून टूट जाते हैं तो कभी मैं बीमार पड़ जाती हूं इसलिए अब मैं में ज्यादा बोलती नहीं हूं, बस मन में रखती हूं कई बार मैं उन्हें लिखकर रख लेती हूं।'
खैर, आप भी कृति की तरह नजर दोष में विश्वास रखते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

