आपके नाम का पहला अक्षर खोलेगा आपकी राशि का राज! जानें स्वभाव, भाग्य और भविष्य
punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 12:45 PM (IST)
नारी डेस्क : कई बार लोगों को अपनी राशि (Rashi) का सही पता नहीं होता, जिससे जीवन में होने वाली घटनाओं को समझना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाम का पहला अक्षर आपकी राशि का रहस्य खोल सकता है? ज्योतिष के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से भी आपकी चंद्र राशि का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
चंद्र राशि क्या होती है?
जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है, उस समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, वही उसकी चंद्र राशि कहलाती है। वेदों में कहा गया है — “चन्द्रमा मनसो जातः” यानी मन का स्वामी चंद्रमा है। इसी कारण ज्योतिष में चंद्र राशि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह हमारे विचार, स्वभाव और भाग्य की दिशा तय करती है।
अपनी राशि कैसे जानें?
अपनी राशि जानने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान की जानकारी होनी चाहिए। इन तीनों के आधार पर ज्योतिषीय गणना से जन्म कुंडली बनाई जाती है। कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है, वही आपकी वास्तविक राशि (Moon Sign) मानी जाती है। लेकिन अगर जन्म का सही समय उपलब्ध न हो, तो व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से भी उसकी राशि का अनुमान लगाया जा सकता है।
नाम के पहले अक्षर से राशि पहचानें
मेष राशि: अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ
वृषभ राशि : ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन राशि: के, को, क, घ, छ, ह, ड, ही, हू, हे, हो
कर्क राशि: ह, हे, हो, डा, ही, डो, डी, डू, डे, डो
सिंह राशि: म, मे, मी, टे, टा, टी, मा, मी, मू, मे, मो
कन्या राशि: प, ष, ण, पे, पो, प, ढो, प, पी, पू, ष
तुला राशि: रे, रो, रा, ता, ते, तू, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती
वृश्चिक राशि: लो, ने, नी, नू, या, यी, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी
धनु राशि: धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा
मकर राशि: जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ राशि: गे, गो, सा, सू, से, सो, द, गे, गो, सा, सू, से, सो, द से
मीन राशि: दी, चा, ची, झ, दो, दू, दी, चा, ची, झ, दो, दू, दी, दू से मानी जाती है।
यें भी पढ़ें : शरीर में इस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड
12 राशियां और उनका स्वभाव
मेष (Aries): मंगल ग्रह की राशि; साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व गुणों वाले।
वृषभ (Taurus): शुक्र की राशि; स्थिर विचारों वाले, सुंदरता और सुख के प्रेमी।
मिथुन (Gemini): बुध की राशि; जिज्ञासु, बुद्धिमान और बातूनी स्वभाव।
कर्क (Cancer): चंद्रमा की राशि; भावुक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी।
सिंह (Leo): सूर्य की राशि; आत्मविश्वासी, गर्वीले और नेतृत्व में निपुण।
कन्या (Virgo): बुध की राशि; तार्किक, व्यवस्थित और विश्लेषणात्मक सोच वाले।
तुला (Libra): शुक्र की राशि; संतुलनप्रिय, कलात्मक और संबंधों में कुशल।
वृश्चिक (Scorpio): मंगल की राशि; रहस्यमयी, दृढ़ निश्चयी और गहराई से सोचने वाले।
धनु (Sagittarius): गुरु की राशि; ज्ञानप्रिय, सत्यवादी और धार्मिक प्रवृत्ति वाले।
मकर (Capricorn): शनि की राशि; कर्मठ, जिम्मेदार और व्यवहारिक व्यक्ति।
कुंभ (Aquarius): शनि की दूसरी राशि; नवाचार और मानवता के प्रतीक।
मीन (Pisces): गुरु की राशि; कल्पनाशील, दयालु और आध्यात्मिक दृष्टिकोण वाले।
राशि केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अपने मन, विचार और स्वभाव को समझने की कुंजी है। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति हमारे जीवन की दिशा, सोच और भाग्य को प्रभावित करती है।

