Vastu ! गलत दिशा में रखा आईना रोकता है तरक्की, पति-पत्नी में भी रहती हैं अनबन

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 06:24 PM (IST)

घर में आइना होना आम सी बात है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आइने में खुद को देखना पसंद ना हो। घर से बाहर जाते समय आइने में एक बार खुद को निहारने से तसल्ली सी मिल जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत जगह पर रखा आइना आपकी जिंदगी की सूरत बिगाड़ भी सकता है। वास्तुसास्त्र में भी दर्पण को बहुत अहमियत दी गई है और इसे लगाने की सही दिशा और जगह तय की गई है। आइए जानते हैं कि घर में दर्पण की सही दिशा क्या होनी चाहिए-

 

उत्तर दिशा में लगाएं आइना

अगर घर में आइना उत्तर दिशा में लगा हो तो इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है और काम में तरक्की के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

 

दक्षिण दिशा में ना लगाएं आइना

घर की दक्षिण दिशा में आइना ना लगाएं। इससे घर के सदस्य बीमार रहने लगते हैं। पति-पत्नि के बीच झगड़ें का कारण दक्षिण-पूर्व में रखा आइना भी हो सकता है। वहीं पश्चिम दिशा में लगा आइना घर के सदस्यों को आलसी बना देता है। 

 

दर्पण को बैड से दूर रखें

ध्यान रखें कि रात को सोते समय दर्पण में पलंग की परछाई नहीं दिखनी चाहिए। इसके लिए दर्पण को बैड से दूर रखें। वरना घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच तनाव पनप सकता है और रिश्तें में कड़वाहट भर सकती है।

PunjabKesari

 

दर्पण के बुरे असर को यूं करें कम

अगर आपके घर का आइना गलत दिशा में लगा हो और उसे हटा पाना मुश्किल हो तो उसके चारों कोनों पर और बीच में एक एनर्जी से भरपूर पिरामिड लगाकर नेगेटिव एनर्जी को वहीं रोकने की कोशिश की जा सकती है।

 

धुंधले आइने का घर में होना 

अगर आप घर में धुंधले आइना का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे अभी हटा दें। अच्छी क्वालिटी के आइने ही जीवन में सुख-शांति स्थापित कर सकते हैं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static