पैरों की उंगलियों के आकार से जानिए कैसा है आपका स्वभाव!

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 12:09 PM (IST)

ज्योतिष की तरह सामुद्रिक शास्त्र भी हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। इससे किसी व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में उसके शरीर की बनावट द्वारा पता लगाया जा सकता है। किसी के चेहरे की तरह पैरों की उंगलियां भी जीवन के कई राज खोलती है। तो चलिए आज हम आपको इसके द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं...

उंगलियों का मोटा होना 

जिनकी पैरों की उंगलियां मोटी होती है वे बेहद ही खुशमिजाज नेचर की होती है। ऐसे में ये लड़कियां जल्दी ही सभी को इंप्रेस कर लेती है। साथ ही इनकी अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से खूब पटती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने ससुराल में सभी का दिल लगा कर रखती है। वैसे तो ये बेहद शांत स्वभाव की होती है। मगर फिर भी ये लड़कियां इस बात का खास ध्यान रखती है कि इनकी वजह से किसी को कोई परेशानी न हो। 

PunjabKesari

उंगलियों का पतली उंगलियां

पतली उंगलियों वाली लड़कियां पैसों के मामले में बेहद ही कंजूस होती है। साथ ही इन्हें हर काम दूसरे पर डालने की आदत होती है। इन्हें हमेशा से ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इनके मुताबिक रहे। साथ ही इनकी सभी छोटी-बड़ी जरूरत को अच्छे से पूरा करें। 

उंगलियां के बीच दूरी अधिक होना

सामुद्रिक शास्त्र  के अनुसार, जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियों में अधिक दूरी होती है वे स्वभाव से थोड़ी स्वार्थी होती है। ये हर चीज में सबसे पहले अपना फायदा देखती है। मगर इन्हें समाज में अपनी इज्जत बनाएं रखनी की ना बखूबी आता है। ऐसे में ये लड़कियां जीवन के हर मोड़ पर फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचती है। 

उंगलियों के ज्यादा गैप ना होना

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियों में ज्यादा दूरी नहीं होती है वे बहुत ही ईमानदार होती है। ऐसे में ये जिसके साथ भी रिश्ते में पड़ते हैं। पूरी ईमानदारी के साथ उनका साथ निभाती है। ऐसे में इनकी लव लाइफ अच्छे से बीतती है। मगर स्वभाव से शांत होने से इन्हें किसी के साथ ज्यादा घुलना-मिलना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में इनकी जिंदगी में उतने ही दोस्त होते हैं, जिनके साथ ये हंसी-खुशी से रह सके। 

PunjabKesari

अंगूठा छोड़ सभी उंगलियां बराबर होना 

जिन लोगों के पैर की सभी उंगलियां बराबर होने के साथ अंगूठा लंबा हो तो ये लोग कलाप्रेमी होते हैं। दिखने में खूबसूरत व आकर्षित होने से ये लड़कियां किसी को भी पलभर में अपना बनाने में माहिर होती है। साथ ही इन्हें अलग-अलग चीजों को जानना व खोजना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा इन्हें कोई भी काम आराम व शांत मन से करना सही लगता है। 

अंगूठा व साथ वाली उंगली का बराबर होना 

जिन लड़कियों का पैर का अंगूठा व उसके साथ वाली उंगली बराबर हो तो वे बहुत ही जिद्दी होती हैं। ऐसे में ये लड़कियां हर काम को अपने मुताबिक करना सही समझती है। इन्हें किसी भी चीज में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। अपने इसकी स्वभाव के चलते ये लड़कियां काफी अच्छी लीडर बनती है। साथ ही जिंदगी में जिस भी चीज को पाने की चाह रखती है। उसे पूरा या हासिल करके ही मानती है। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static