एप्पल साइडर विनेगर से इन हैल्थ और ब्यूटी प्रॉब्लम्स में मिलता है छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 05:32 PM (IST)

सिरका का उपयोग : सभी लोग हैल्दी रहने के लिए पौष्टिक आहार, फलों-सब्जियों का सेवन करते हैं। बहुत से लोग एप्पल या एप्पल जूस को सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं लेकिन केवल एप्पल जूस ही नहीं एप्पल साइडर विनेगर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है और साथ में इसे ब्यूटी प्रॉब्लम्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानिए घर पर किस तरह घर पर एप्पल साइडर विनेगर बनाया जा सकता है और इसे इस्तेमाल करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?



इस तरह बनाएं एप्पल साइडर विनेगर
1. इसे बनाने के लिए शीशे के जार में छोटे-छोटे सेब के टुकड़े डालें। जार को इससे पूरा भर लें और इसके ऊपर शक्कर डालें। फिर जार में पानी भर दें लेकिन पानी को इसके ऊपर तक न भरे।

2. फिर इसके बीच एप्पल विनेगर बैक्टीरिया डालें। इसे लकड़ी चम्मच से सेब के टुकड़ों को ऊपर से नीचे करते हुए मिलाएं। ध्यान रखें कि इसे गोल घुमाते हुए न मिलाएं। 

3. अब इसे सूती कपड़े से बांध कर ढक दें और इसे अंधेरे में रखें। इसे बनने में 3 महीने लगेंगे। लेकिन हर 7 दिन बाद इसे चम्मच से हिलाते रहें।

4. तीन महीने बाद इसका रंग हल्का पीला हो जाएगा। इसे छान कर इस्तेमाल करें।



सेब के सिरके का इस्तेमाल

1. मोटापे से होगा छुटकारा
मोटापे से परेशान लोगों के लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी फायदेमंद है। अगर आपका भी वजन बढ़ रहा है तो इसे डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। इसे प्रयोग में लाने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे खाना खआने से 45 मिनट पहले पीएं । आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

2. ब्लड शुगर रहें कंट्रोल
आज के समय बहुत से लोग डायबिटीज से परेशान है। डायबिटीज के कारण किडनी प्रॉब्लम, आंखों पर बुरा प्रभाव, जख्मों से जल्दी आराम न मिलना आदि समस्याएं होने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

3. खून पतला होगा
एप्पल साइडर विनेगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। साथ में खून भी पतला होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। इसलिए इसे दिन में 2 बार इस्तेमाल करें। 

4. फंगल इंफैक्शन से मिले राहत
सिर में फंगल या बैक्टीरियल इंफैक्शन से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चौथाई कप पानी में 2 चम्मच एप्पल विनेगर मिलाकर बालों को धोने के बाद स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। इससे फंगल इंफैक्शन से राहत भी मिलेगा और साथ में पीएच लेवल भी मेंटेन होगा। 

5. पिंपल्स की होगी छुट्टी 
चेहरे के दाग-धब्बों और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए भी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच विनेगर मिलाएं और इसे रूई के साथ दाग-धब्बों और पिंपल्स पर लगाएं। इसे दिन में 2 बार इस्तेमाल करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Meenu bala

Recommended News

Related News

static