घर में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाना माना जाता है शुभ? जान लें सही दिशा भी

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 03:39 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा कहलाते हैं। इनकी रोशनी घर पर पड़ने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों की समस्याएं दूर होकर जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही घर व कार्यक्षेत्र में सूर्य की प्रतिमा लगाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। मगर इसे सही दिशा व धातु की लगाने से दोगुना फायदा मिलता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

रविवार को लगाएं सूर्य देव की प्रतिमा...

सूर्य देव का दिन रविवार माना जाता है। इसलिए इनकी प्रतिमा रविवार को 'ऊं भास्कराय नमः' या 'ऊं आदित्याय नमः' मंत्र का जप करते हुए सही दिशा पर लगाएं।

सूर्य देव की प्रतिमा लगाने के लाभ...

 

आत्मविश्वास में वृद्धि

सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा कहलाते हैं। ऐसे में इनकी प्रतिमा घर पर लगाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

खुलेंगे सफलता के रास्ते

मान्यता है कि इससे नौकरी-कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते है।

वास्तुदोष होगा दूर

घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

बीमारियों से बचाव

मान्यता है कि घर पर सूर्य देव की प्रतिमा सेहत दुरुस्त रहती है। वहीं  घर कोई बीमार है तो मरीज के कमरे में सूर्य देव की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

घर की तिजोरी, अलमारी व जहां आपने पैसे और कीमती सामान रखा है वहां सूर्य देव की प्रतिमा जरूर लगाएं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कार्यक्षेत्र में सूर्य देव की प्रतिमा

घर की तरह कार्यक्षेत्र में सूर्य देव की प्रतिमा लगाने से शुभफल मिलता है।


इस धातु की हो सूर्य देव की प्रतिमा...

 

लकड़ी की प्रतिमा

वास्तु अनुसार, घर पर सूर्य देव की लकड़ी से बनी मूर्ति लगाना शुभ होता है। इससे इससे घर के सदस्यों की मान-सम्मान में वृद्धि होती है। भाग्य का साथ मिलने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

पत्थर या मिट्टी से बनी प्रतिमा

जिन लोगों को कार्यों में बांधा आ रही हो वे घर पर पत्थर या मिट्टी की बनी प्रतिमा लगाएं।

तांबे की बनी प्रतिमा

तांबे की प्रतिमा घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

चांदी से बनी प्रतिमा

चांदी की प्रतिमा घर लगाने से आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

सोने की प्रतिमा

मान्यता है कि सूर्य देव की सोने से बनी प्रतिमा लगाने से पैसों की किल्लत नहीं होती है।

सूर्य देव की प्रतिमा लगाने की सही दिशा...

 

आर्थिक मजबूती के लिए

सूर्य देव की प्रतिमा रात 12 से 3 बजे तक घर की उत्तर दिशा में लगाएं। माना जाता है कि इस समय सूर्य देव पृथ्वी की उत्तर दिशा में होते हैं।

बच्चे की एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के लिए

अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो उसके स्टडी रूम की उत्तर-पूर्वी दिशा में सूर्य प्रतिमा लगाएं। साथ ही इसे दोपहर 3 से 6 के बीच लगाएं।

PunjabKesari

कारोबार की तरक्की के लिए

कारोबार की तरक्की के लिए कार्यक्षेत्र की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दोपहर 3 से 6 के बीच सूर्य प्रतिमा लगाएं।

सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए

कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए घर की पश्चिम दिशा में तांबे की बनी सूर्य प्रतिमा शाम 6 से 9 बजे लगाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static