सच्चे दिल की मालिक होती है इन 2 अक्षर की लड़कियां!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 12:50 PM (IST)

हर व्यक्ति के जन्म की तारीख, महीना व उसके नाम का पहला अक्षर बहुत ही मायने रखता है। इससे उसके स्वभाव, पसंद, नापसंद व आने वाली जीवन से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। बात अगर नाम की करें तो उसे कुंडली के मुताबिक रखा जाता है। ऐसे में यह उसके भविष्य से जुड़ी कई बातों की ओर इशारा करता है। कुछ लोग स्वभाव से सहनशील तो कई बहुत ही गुस्सैल होते है। ऐसे में ही कुछ लड़कियां दिल की कोमल होती है। ऐसे में ये लड़कियां बेहद ही साफ दिल की होने से हर किसी को अपान बनाने में देर नहीं लगाती है। तो चलिए आज हम आपको 2 ऐसे अक्षर की लड़कियों के बारे में बताते हैं कि जो साफ दिल की होने से बेहद ही खास होती है। साथ ही उनमें पाई जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

1. 'R' अक्षर की लड़कियां

 

साफ दिल की मालिक

माना जाता है कि जिन लड़कियों का नाम 'R' अक्षर से शुरू होता है वे बेहद ही सच्ची होती है। अपने साफ दिल के चलते ये लड़कियां किसी से भी धोखा करने के बारे में सपने में भी सोच नहीं सकती है। इनके अंदर किसी के लिए जलन, गुस्सा कभी नहीं होता है। 

PunjabKesari

मनमौजी

ये लड़िकयां किसी को तंग करने की जगह अपने काम से काम रखने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये अपनी लाइफ को हंसी-खुशी से बीताना सही समझती है। 

पैसों के मामले में लक्की

बात इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति की करें तो ये पैसों के मामले में बेहद ही लक्की होती है। ऐसे में इन्हें जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

मेहनती

'आर' अक्षर की लड़कियां अपनी मेहनत से जिंदगी में हर चीज को हासिल करना बखूबी जानती है। ऐसे में ये एक बार जिस चीज को पाने की ठानती है। उसे हासिल करके ही मानती है। 

PunjabKesari

दूसरों की मदद करने वाली 

ये लड़कियां जिंदगी के हर मोड़ पर दूसरों की मदद करने को तैयार रहती है। 

मिलता है मान-सम्मान

मेहनती और साफ दिल की होने से समाज में भी इन्हें अच्छा नाम मिलता है। ऐसे में घर हो या ऑफिस ये लड़कियां सभी के दिलों पर राज करती है। 

2. 'P' अक्षर की लड़कियां

इस लिस्ट में दूसरा नाम अंग्रेंजी के 'P' व हिंदी के 'प' अक्षर की लड़कियों का आता है। तो चलिए जानते हैं इनमें पाए जाने वाली खूबियों के बारे में...

दिल की सच्ची

इस अक्षर की लड़कियां दिल की बेहद ही साफ व कोमल होती है। ये मन में किसी तरह की कोई बात रखने की जगह सामने से कहने में विश्वास रखती है। ऐसे में एक बार जिस से जुड़ती है। उससे उम्रभर के लिए रिश्ता निभाती है। 

PunjabKesari

खुशमिजाज

ये लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज होती है। ऐसे में इनके साथ रहकर कोई भी बोर नहीं हो सकता है। साथ ही इनके इस गुण के चलते इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है। 

खूबसूरत 

'पी' अक्षर की लड़कियां दिखने में काफी खूबसूरत होने के साथ स्टाइलिस्ट होती है। इन्हें फैंशन के मुताबिक चलता काफी अच्छा लगता है। 

स्वाभिमानी 

ये लड़कियां किसी भी चीज में समझौता करना ठीक नहीं समझती है। ऐसे में अपने मान-सम्मन के लिए किसी भी हद तक जाने से कतराती नहीं हैं। साथ ही ये अपने उसूलों के मुताबिक चलना सही समझती है।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static