माथे पर भी होती है किस्मत की लकीरें, जानिए कितनी Lucky हो आप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 02:58 PM (IST)

हमारी राशि, जन्म तारीख की तरह शरीर व चेहरे की बनावट भी बहुत कुछ बयां करती है। उसी तरह माथे पर उभरने वाली लकीरें भी हमें हमारी जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज के बारे में बताती है। चलिए आज हम आपको माथे पर पड़ने वाली इन लकीरों से जुड़े कुछ खास राज बताते हैं...

एक रेखा पड़ना 

माथे पर बल डालने पर एक रेखा उभरने वाली लड़कियों की किस्मत 25 साल की उम्र में खुलती है। कहा जाता है कि 25 के बाद उसे जीवन में सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

तीन लकीरें पड़ना 

माथे पर बल डालेन पर तीन रेखाएं उभरने वालों को आर्थिक तौर पर हानि झेलनी पड़ती है। इन लड़कियों के हाथ में अक्सर पैसा टिकता नहीं है।

PunjabKesari

चार लकीरें पड़ना 

अगर किसी लड़की के माथे पर बल डालने से चार रेखाएं पड़ती है। इसके साथ ही वे रेखाएं एक तरफ से दूसरी ओर कनपती को छुएं तो उसे भाग्यशाली माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों को कोई चीज पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। उसे हर चीज जल्दी ही हासिल हो जाती है। इसके साथ ही वह दीर्घायु आयु होती है। 

कई सारी रेखाएं उभरना

माथे पर एक साथ कई रेखाएं उभरने वाली लड़कियों की जिंदगी समस्याओं से घिरी रहती है। मगर ये लड़कियां फिर भी हर किसी के सामने हंसती हुए रहती है। ये अपनी परेशानियों को किसी से शेयर करना पसंद नहीं करती है। फिर भले ही ये समस्याओं के कारण मन ही मन घुटती रहे।

एक जैसी रेखाएं 

जिस लड़की के माथे पर एक जैसी कई रेखाएं उभरती हो वे प्यार के मामले में लक्की होती है। इनकी जिंदगी में प्यार की कोई कमी नहीं होती है। इसके साथ ही ऐसी लड़कियों का प्रेम होने व इसके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। 

माथे पर त्रिकोणयुक्त रेखाएं दिखाई देना

अगर किसी लड़की के माथे पर त्रिकोणयुक्त रेखाएं दिखाई देना तो वे राजकीय संपत्ति की मालिक होती है। ये लड़कियां जीवन में हर सुख-सुविधा का लाभ उठाती है। 

माथे पर त्रिशुल चिन्ह बनाना

जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशुल चिन्ह बनता हो उन्हें भाग्यशाली कहा जाता है। ऐसी लड़कियां जीवन में धन, संतान व परिवार का सुख भोगती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static