दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है मसूर दाल, वजन भी रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 06:34 PM (IST)

मसूर दाल कई पोषक तत्वों से भरी होती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, एमिनो एसिड, पोटैशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायलर गुण होते है। इसे लोग चावल और रोटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं। प्रोटीन का उचित स्त्रोत होने से इसके सेवन से प्रोटीन की कमी पूरी होती है। यह पेट से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वजन कम करने में भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

PunjabKesari

दिल को रखे स्वस्थ 

खाने में बेहद हल्की- फुल्की होने से यह शरीर का बेहत तरीके से विकास करने में मदद करती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो दिल स्वस्थ होता है। ऐसे में दिल से संबंधित रोगों के लगने का खतरा कम रहता है। 

दिमाग के लिए फायदेमंद 

इसका सेवन करने से दिमाग की कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती है। ऐसे में दिमाग का बेहतर तरीके से विकास होने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

ब्लड शुगर रखे नियंत्रित 

डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होने से शुगर बढ़ने व कम होने की परेशानी से राहत मिलती है।  

PunjabKesari

वजन घटाए

जिन लोगों को वजन बढ़ने की टेंशन होती है। इसके अलावा मोटापे से परेशान लोगों को मसूर दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से खाना अच्छे से पचाने में मदद मिलती है। साथ ही पेट और कमर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है।

कब्ज से दिलाए छुटकारा

अक्सर कुछ हैवी या जंक फूड खाने से कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर मसूर दाल का सेवन करने से कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर खाने अपच, एसिडिटी, पेट दर्द आदि की समस्याओं से भी राहत दिलाता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

पोषक तत्वों से भरपूर मसूर दाल का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलने के साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर हो शरीर पूरा दिन चुस्त व दुरुस्त रहता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static