Health Tips: रातभर भिगोकर खाएं ये चीज, वजन से लेकर ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 10:17 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए खाने में पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार, रातभर पानी में भिगोई कुछ चीजों को सुबह खाली पेट खाने से दोगुना फायदा मिलता है। इससे इम्यूनिटी तेज होने के साथ बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

भीगे बादाम खाने के फायदे

बादाम पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होता है। वहीं रातभर भीगे बादाम सुबह खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ दिल स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति तेज होती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

भीगे चने खाने के फायदे

काले चने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि उचित तत्व होते हैं। भीगे चने खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होकर शरीर को अंदर से ताकत मिलती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

भीगी किशमिश खाने के फायदे

रातभर भीगी किशमिश सुबह खाली पेट खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे मौसमी बीमारियों, कब्ज, एसिडिटी आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

भीगी मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से गर्दी की पथरी से आराम मिलता है। खून की कमी दूर होने के साथ स्किन पर ग्लो आता है।

PunjabKesari

भीगी मूंग खाने के फायदे

रातभर भीगी यानि अंकुरित मूंग खाना पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में भीगी मूंग खाने से कब्ज, अपच आदि पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static