Merry Christmas: घर पर जरूर रखें क्रिसमस ट्री, मां लक्ष्मी भी करती हैं वास

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 10:58 AM (IST)

क्रिसमस का त्योहार प्यार और खुशियों का प्रतीक है। इसे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। बीते कुछ सालों से इसे भारत देश में भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। मान्यता है कि इस शुभ दिन को प्रभु यीशू का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन को मनाने के लिए लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाकर सजाते हैं। इसे घंटियां, गुब्बारे, लाइट्स आदि चीजों से सजाते हैं। वास्तु में भी क्रिसमस ट्री लगाने का विशेष महत्व है। इसे सही दिशा पर लगाने से शुभफल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

इसलिए लगाया जाता है क्रिसमस ट्री

कहा जाता है कि यीशू मसीह के जन्‍म के समय पिता जोसेफ और मरियम को बधाई देने के लिए स्‍वर्ग के दूत भी आए थे। उस दौरान इन्हीं दूतों ने भगवान के जन्‍म की खुशी में फर के पेड़ को रोशन किया था। इसके साथ ही इस सदाबहार के पेड़ को सितारों और चमकीली चीजों से सजाया था। उस दिन से क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा का चलन हो गया। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय बोनिफस टुयो को दिया जाता है जो एक धर्म प्रचारक थे।

PunjabKesari

इस ओर रखें क्रिसमस ट्री

वास्तु अनुसार, क्रिसमस ट्री को लगाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वैसे तो आप इसे घर व कार्यक्षेत्र कहीं पर भी लगा सकते हैं। मगर इसे लगाने पर इस बात का ध्यान रखें कि यह हमेशा दाहिने तरफ ही हो।

क्रिसमस ट्री लगामे की सही दिशा

वास्तु अनुसार, क्रिसमस ट्री को हमेशा घर की उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे कभी भी दक्षिण या अन्य दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही इसे हमेशा त्रिकोना आकार में ही लगाना चाहिए। वास्तु अनुसार, त्रिकोना आकार अग्नि का प्रतीक माना कहलाता है जिसे जीवन के पांच तत्‍वों में से एक कहा जाता है। ऐसे में इसे इसी आकार का लगाना शुभ माना जाता है।

ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को खाली रखने की जगह पर अच्छे से सजाना चाहिए। मान्यता है कि यह सदाबहार पेड़ जितना अच्छे से सजाया होगा घर व जीवन में उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप इसे मोमबत्तियां, गिफ्ट्स, घंटियों आदि से सजा सकते हैं।

मां लक्ष्मी का वास

वास्तु अनुसार, क्रिसमस ट्री में धन की देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में इसे घर के आंगन में लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

दूर होगी नकारात्मकता

वास्तु अनुसार, घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ऐसे में इस पेड़ को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। इसके साथ ही वास्तुदोष दूर होता है।  

घर में बनी रहेगी बरकत

लोग क्रिसमस ट्री को अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने से घर के बच्चों की उम्र लंबी होती है। इसके साथ ही मोमबत्ती की रोशनी से घर में बरकत बनी रहती है।

रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

कई लोग क्रिसमस ट्री को हमेशा घर पर लगाना शुभ मानते हैं। वास्तु अनुसार, इससे घर के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इसतरह क्रिसमस ट्री रिश्तों में मिठास बढ़ाने का काम करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static