रमजान में खजूर खाकर क्यों खोला जाता रोजा? जानिए इसे खाने के फायदे

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 04:31 PM (IST)

दुनियाभर में रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। इस पाक महीने को इस्लाम धर्म के लोग 30 दिनों तक रोजा रखकर मनाते हैं। इस दौरान महीनेभर सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। फिर शाम को यानि इफ्तार के समय खजूर खाकर रोजा खोलने की रस्म आदा की जाती है। चलिए आज हम आपको इफ्तार दौरान खजूर खाने की मान्यता और फायदों के बारे में बताते हैं...

खजूर खाकर क्यों खोला जाता है रोजा?

सूर्य अस्त होने के समय इफ्तारी खाकर रोजा खोला जाता हैं, इसमें लोग कई तरह की चीजें खाते हैं। इनमें से खासतौर पर खजूर खाया जाता है। इसके पीछे की मानय्ता हैं कि खजूर इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का सबसे पसंदीदा फल था। वे भी अपना रोजा इसे खाकर ही खोलते थे। तब से मुस्लिम लोग इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

चलिए जानते हैं खजूर खाकर रोजा खोलने के फायदे


इंस्टेंट एनर्जी दिलाए

रोजा रखने दौरान कई घंटों तक कुछ खाया-पिया नहीं जाता हैं। इसके कारण शरीर में कमजोरी, थकान आदि महसूस होने लगती है। मगर पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर खजूर का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

खजूर में नेचुरल शुगर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं वे इफ्तारी पर खजूर खा सकते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

लंबे समय बाद कुछ खाने से पेट में गैस, जलन या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। मगर इफ्तार के समय खजूर खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। इससे डाइजेशन मजबूत होने में मदद मिलती है।

शरीर को मिलेंगे सभी जरूरी तत्व

खजूर मैग्नीशियम, कॉपर विटामिन, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व, फाइबर्स आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही दिनभर बॉडी एक्टिव रहती है।

चेहरे पर आएगा ग्लो

खजूर सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से चेहरे पर उभरी महीन रेखाएं साफ होकर स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

कैविटी से बचाए

खजूर में मौजूद फ्लोरीन दांतों को कैविटी होने से बचाता है। इसतरह आप खजूर को रोजे के दिनों के इलावा भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

 

Content Writer

neetu