भाग्यशाली मानी जाती है ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 03:24 PM (IST)

नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां नाखूनों की खास देखभाल करती है। मगर हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हाथ की रेखाओं की तरह नाखूनों पर बहुत कुछ बताने का काम करती है। जी हां, नाखूनों पर पड़े निशान से व्यक्ति के स्वभाव व जीवन संबंधी कुछ राज को जाना जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

नाखूनों का रंग गुलाबी होना

गुलाबी रंग के नाखून देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। वहीं ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती है। इन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। ये जीवनभर सुखी व खुशी से जिंदगी बीताती है।

PunjabKesari

अंगूठे का नाखून ऊपर उठा होना

अगर अंगूठे का नाखून ऊपर उठा हुआ हो ऐसी लड़कियों को करियर में सफलता मिलती है। मगर इन्हें अपनी जीत व सफलता पाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों को कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होती है।

नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र बनना

जिन लड़कियों की 10 उंगलियों के नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र बना हो वे किस्मकतवाली मानी जाती है। ये अपनी मेहनत से जल्दी ही सफलता हासिल करती है। कहा जाता है कि ये जिंदगी में हर सुख-सुविधा भोगते हैं। ये जिंदगी में खून मान-सम्मान पाती है। इनके साथ इसका परिवार भी सुखी से रहता है।

PunjabKesari

नाखूनों का रंग पीला होना

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नाखूनों का पीला रंग खराब सेहत की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में इन लड़कियों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही इन्हें किसी बड़ी परेशानी होने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

PunjabKesari

नाखूनों पर सफेद या काले धब्बे होना

अक्सर कई लड़कियों के नाखूनों पर सफेद व काले रंग धब्बे होते हैं। ऐसी लड़कियां गुस्सैल व झगड़ालू मानी जाती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर पर पूरा रौब डालकर रखती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static