नखरीली मगर भरोसेमंद होती हैं ये लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खूबियां

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 02:45 PM (IST)

किसी के जन्म दिन के साथ उसके नाम का पहला अक्षर भी जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। इससे उसके स्वभाव, पसंद,  नापसंद व आने वाली जिंदगी के बारे में भी कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। बात अगर 'J' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों की करें तो ये दिल की साफ, मेहनती, व भरोसे के लायक होती है। ऐसे में ये एक बार जिसके साथ भी जुड़ती है, पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाती है। तो आइए जानते हैं इनमें पाई जाने वाली खूबियों के बारे में...

खुशनसीब 

अंग्रेजी के 'J' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां बेहद ही खुशनसीब होती है। माना जाता है कि इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। साथ ही ये हर जगह पर खुशियां फैलाने का काम करती है। ये अपने पार्टनर व परिवार को खुश रखने के साथ परिवार का नाम रोशन करती है। 

नखरीली

शांत मन व तेज दिमाग की होने के बावजूद  'J' नाम की लड़कियां थोड़ी नखरीली होती है। इनमें चुलबुलापन होने से ये हर परिस्थिति का आसानी से सामना कर लेती है। साथ ही सामने वाले से अपनी बात आसानी से मनमाने में सक्षम होती है।

PunjabKesari

नेक दिल 

ये लड़कियां दिल की साफ होने से हर किसी के साथ प्यार भरा रिश्ता बनाती है। इन्हें किसी से धोखा करना व लड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। साथ ही किसी ये लड़कियां जरूरत पड़ने पर हर किसी की मदद को तैयार रहती है। इसके अलावा ये दिल में बात रखने की जगह सामने वाले को सीधा कहने में विश्वास रखती है। 

ईमानदार व केयरिंग 

भले ही ये लव मैरिज में विश्वास रखती है। मगर शादी इनकी अरेंज हो या लव ये पार्टनर के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। साथी का हर परिस्थिति में साथ देने के साथ उसकी खुशी व पसंद का खास ध्यान रखती है।

मेहनत से खूब कमाती है नाम

ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत से जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। ऐसे में ये एक बार जिस काम करने में जुट जाती है, उसे पूरा करके ही सांस लेती है। ऐसे में ये जीवन में अपनी मेहनत से खूब तरक्की करती है। 

खूबसूरत व आकर्षित 

'J' नाम वाली लड़कियां दिखने में बेहद ही खूबसूरत व आकर्षित होती है। इसलिए लोग इनसे जल्दी ही आकर्षित होकर इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं। 

लव मैरिज में रखती है विश्वास

ये लड़कियां अरेंज की जगह लव मैरिज में विश्वास रखती है। असल में, ये पहले सामने वाले को जानकर व अच्छे से समझकर ही रिश्ते को आगे बढ़ाने सही समझती है। इसलिए इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इन्हें अच्छे से समझें। 

PunjabKesari

पार्टनर के लिए भाग्यशाली 

ये लड़कियां खुद के साथ अपने पार्टनर के लिए भी लक्की होती है। ये अपनी मेहनत से एक बेहतर मुकाम हासिल करती है। ऐसे में इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं होती है। इसी कारण इनसे शादी करने वाले को भी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में हम इन्हें पार्टनर के लिए लक्की कह सकते हैं। 

खुलकर जीती है जिंदगी 

इन लड़कियों को किसी बंदिश में रहने की जगह खुलकर जिंदगी जीना पसंद होता है। साथ ही इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इनके साथ जिंदगी का हर पल एन्जॉय करें। 

स्वास्थ्य से कमजोर 

भले ही ये लड़कियां आत्मविश्वास व खुशमिजाज नेचर की होती है। मगर फिर भी कुछ लड़कियां सेहत से जुड़ी छोटी- मोटी प्रॉब्लम्स के परेशान रहती है। 

सूझ-बूझ से लेती है फैसला

ये लड़कियां किसी भी चीज का फैसला जल्दबाजी की जगह शांत मन से लेती है। ये चीज को अच्छे से समझ कर सूझ-बूझ से ही फैसला लेता है। ताकि इससे किसी को भी कोई नुकसान ना हो। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static