सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद है क्विनोआ, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 04:56 PM (IST)

दलीये की तरह दिखने वाला क्विनोआ कई औषधि गुणों से भरा हुआ हैं। आसानी से मार्किट में मिल जाने वाला क्विनोआ मुख्य रूप से तीन प्रकार सफेद, लाल और काला रंग में पाया जाता है। इसमें से सफेद रंग वाले को सबसे उत्तम माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर संबंधी होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। ये डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

Image result for quinoamnari

वजन को कंट्रोल करने में करता है मदद

अगर आप अपने बड़े हुए वजन से परेशान है तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें। प्रोटीन, मैग्नीशियम,विटामिन आदि तत्वों पाएं जाते है। अपने औषधीय गुणों के कारण यह वजन को कम करने में मदद करता है। फैट की मात्रा कम और कोलेस्ट्रॉल फ्री होने से यह बॉडी को सही शेप देता है। 

दिल के लिए फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ले परेशान लोगों को दिल संबंधी बीमारियां होने का ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल फ्री क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन होगा। आप इसे सुबह के नाश्ते में और अगर चाहे रात को भी खा सकते है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ बीमारियों के बचाने का काम भी करता है। 

Related image,nari

डायबिटीज को करता है कंट्रोल

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो अपनी चपेट में बड़ों के साथ बच्चों को भी ले रही हैं। आजकल तो छोटे-छोटे बच्चों भी इस रोग के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उनमें वजन बढ़ने और दिल संबंधी बीमारी लगने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से क्विनोआ का सेवन करें। यह एक तरह का साबुत अनाज होता है। इसमें पाएं जाने वाले फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि तत्व डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। 

खून बढ़ाने में करता है मदद

अक्सर महिलाओं में खून की कमी की शिकायत रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए क्विनोआ फायदेमंद साबित होता है। इसमें आयरन अधिक होने से यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। 

Related image,nari

स्किन के लिए फायदेमंद

आप इसका पैक बनाकर चेहरे पर भी लगा सकते है। इसमें पाएं जाने वाले एंटी एजिंग तत्व स्किन संबंधी होने वाली समस्या से राहत दिलाता है। यह चेहरे पर होने वाली झुर्रियों, झाइयों, डार्क सर्कल आदि को दूर कर त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। 

फेस पैक बनाने की विधि

क्विनोआ- 1/4 कप
सोयाबीन का दूध- 2 कप
दही- 3 टेबलस्पून
अंडा- 2

PunjabKesari,nari

 फैस पैक बनाने और लगाने की विधि

- सबसे पहले एक पैन में दूध और क्विनोआ डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इस दूध में दही और अंडों की सफेदी डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
- तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 15-20 मिनट या सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static