खाना बनाते समय जल गई है ग्रेवी तो इन ट्रिक्स के साथ लाएं खाने में स्वाद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 05:02 PM (IST)

वर्किंग वुमेन्स के लिए घर और ऑफिस के कामों में संतुलन बनाकर रखना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण भी खाने का स्वाद खराब हो सकता है। कई बार खाना बनाते समय जल जाता है। खासकर उस समय जब घर में मेहमान आने वाले हों और ग्रेवी जल जाए तो खाने का स्वाद ही खराब हो जाता है। खाना बनाते समय आप कुछ टिप्स अपनाकर आप जली हुई ग्रेवी को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आलू का करें इस्तेमाल 

आप आलू  का इस्तेमाल जली हुई ग्रेवी को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। यदि ग्रेवी जल गई है तो आप उसमें आलू मिलाएं। आप कच्चा आलू काटकर ग्रेवी में डाल दें। इसके बाद ग्रेवी को 10-15 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद आप आलू को निकाल लें। आपकी सब्जी और ग्रेवी दोनों का स्वाद ही ठीक हो जाएगा। 

PunjabKesari

दही और दूध के जरिए हल करे समस्या 

आप दही और दूध के साथ भी जली हुई ग्रेवी ठीक कर सकते हैं। इससे ग्रेवी में आने वाली गंध भी गायब हो जाएगी। यदि आपको लगे कि ग्रेवी चिपक रही है तो आप उसमें दूध, दही और क्रीम मिला दें। इसके बाद ग्रेवी को कुछ देर के लिए भूनें। इससे आपकी ग्रेवी ठीक हो जाएगी। आपकी ग्रेवी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

PunjabKesari

ऐसे दूर करें जले की दुर्गंध 

जली हुई ग्रेवी में से दुर्गंध भी बहुत आती है। आप ग्रेवी की गंदी दुर्गंध दूर करने के लिए उसे किसी कढ़ाई में से निकालकर किसी अलग बर्तन में रख दें। इसके बाद गैस में पैन रखें। पैन में सब्जी डाल दें। इसके बाद ग्रेवी पर ऊपर से ही 2 चम्मच छाछ और दही मिलाएं। इस मिश्रण को 5-10 मिनट के लिए पकाएं। फिर आप सब्जी सर्व कर सकते हैं। जलने की दुर्गंध दूर हो जाएगी। 

PunjabKesari

गाढ़ी बनेगी ग्रेवी 

ग्रेवी अगर गाढ़ी बनी हो तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। आप ग्रेवी को रिच बनाने के लिए उसमें नारियल पाउडर मिला दें। इसके बाद नारियल और करी पत्ता डालकर भी सब्जी को ग्रेवी गाढ़ी बना सकते हैं। आप मसाला भूनते समय यह चीजें ग्रेवी में मिला सकते हैं। इन तरीकों से ग्रेवी का रसा और भी गाढ़ा हो जाएगा। दम आलू और मीट की ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए आप नारियल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static