चुटकियों में गायब होगी बर्तनों से अंडे की दुर्गंध, बस इन Kitchen Hacks को कर लें फॉलो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 05:04 PM (IST)

भारतीय घरों में बहुत से लोग नॉन वेज फूड खाते हैं। जैसे मटन बिरयानी, अंडा, मछली। यह चीजें खाने में तो स्वाद लगती हैं लेकिन इन चीजों की सुगंध सारे किचन में फैल जाती है। किचन के अलावा बर्तनों से भी यह दुर्गंध आसानी से नहीं जाती। ऐसे में आप नॉन वेज वाले बर्तनों को साफ करने के लिए आसान ट्रिक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

अलग रखें बर्तन 

आप अंडा, बिरयानी, मटन जैसे बर्तन अलग ही रखें। क्योंकि ऐसे बर्तनों को साफ करने के बाद भी इनमें से दुर्गंध आती रहती है। यह दुर्गंध अन्य बर्तनों में भी फैलने लगती है। इसलिए आप मीट, बिरयानी, जैसे बर्तन दूसरे बर्तनों से दूर ही रखें। 

PunjabKesari

गर्म पानी से करें साफ 

आप दुर्गंध वाले बर्तनों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी करें। उसमें दुर्गंध वाले बर्तन डीप कर दें। इससे आपके जिद्दी बर्तनों आसानी से साफ हो जाएंगे। गर्म पानी बर्तनों में जमी हुई मैल और ग्रीन से आने वाली दुर्गंध को आसानी से मिटा देता है। 

अच्छी क्वालिटी वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें 

बर्तनों में से अंडे, मीट और बिरयानी की दुर्गंध साफ करने के लिए आप अच्छे डिश वॉश का इस्तेमाल करें। सामान्य लिक्विड गंध दूर करने में समय लेते हैं। ऐसे में आप किसी अच्छे लिक्विड के जरिए मिनटों में बर्तनों की दुर्गंध साफ कर सकते हैं। 

PunjabKesari

जल्द धो लें बर्तन 

बर्तनों का इस्तेमाल हो जाने के बाद उन्हें ज्यादा देर तक न रखें। खाना बनाने के तुरंत बाद आप इन्हें धो लें। ज्यादा देर तक बर्तन रखने से भी दुर्गंध सारी किचन में फैल सकती है। इसलिए बर्तनों को ज्यादा देर रखने की बजाय उसी समय धो लें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static