परिवार की खुशियों के राज खोलगी Kitchen Direction, जानें अपनी फैमिली का फ्यूचर

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 01:28 PM (IST)

किचन यानी रसोई, घर का वह कोना हैं जहां घर की गृहिणी का ज्यादा से ज्यादा समय बीतता है। किचन से घर के सभी सदस्यों की हेल्थ जुड़ी हुई होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप अपनी फैमिली का फ्यूचर भी जान सकते हैं। जी हां, वास्तु विज्ञान के अनुसार, किचन परिवार के सुख-दुख से जुड़े हर राज खोलती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे किचन परिवार से जुड़े रहस्य खोलती है।

 

उत्तर पूर्व दिशा तरक्की की राह

जिस घर में किचन उत्तर पूर्व यानि ईशान कोण दिशा में बनी होती है इस घर के सदस्य खूब तरक्की करते हैं। इतना ही नहीं, इस परिवार की महिलाएं भी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की होती है। हालांकि कभी-कभार घर में झगड़े भी होते रहते हैं।

PunjabKesari

दक्षिण-पूर्व दिशा से बढ़ता है तालमेल

वास्तु के अनुसार, किचन बनाने की सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व है। इस दिशा में किचन होने पर घर की महिलाएं खुश और स्वस्थ रहती हैं और रसोईघर में भी उनकी हुकूमत चलती है। साथ ही इससे परिवार में तालमेल भी बढ़ता है।

दक्षिण दिशा बढ़ाती है मानसिक अशांति 

अगर आपकी किचन दक्षिण दिशा में बनी है तो इससे परिवार के सदस्यों में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दिशा में किचन होने पर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बना रहता है। साथ ही इसका असर परिवार के मुख्या की सेहत पर भी पड़ता और उन्हें गुस्सा भी अधिक आता है।

आर्थिक नुकसान का कारण है पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा में बनी किचन अन्न की बर्बादी और आर्थिक नुकसान कारण बनती है। हालांकि इससे घर की महिलाओं में आपसी तालमेल अच्छा रहता है।

PunjabKesari

लड़ाई का कारण है उत्तर पश्चिम दिशा

जिस घर की किचन उत्तर पश्चिम दिशा में बनी हो उस घर के जोड़ों में लड़ाई-झगड़ों का कारण बनता है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में किचन होने से पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होते।

धन लाभ बढ़ाती है उत्तर दिशा की किचन

उत्तर दिशा में किचन होने से घर में धन लाभ होता है और आय के साधन बढ़ते हैं। वहीं जिस घर में किचन उत्तर दिशा में होता है उस घर की महिला बुद्घिमान व समझदार होती है। हालांकि परिवार की महिलाओं के बीच आपसी तालमेल की कमी रहती है।

घर की कप्तान महिला

जिनके घर में किचन पूर्व में होता है उनके घर में धन लाभ होता है लेकिन घर की पूरी कमान पत्नी के हाथ में होता है। बावजूद इसके पत्नी खुश नहीं रहती है और उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static