घर में जरूर रखें ये 6 चीजें क्योंकि इनमें होता है देवी लक्ष्मी का वास

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 02:41 PM (IST)

हिंदु धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। खासतौर पर धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए लोग बहुत कुछ करते है। शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती है जिनमें देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में इन चीजों को घर में रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते है वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर पर रखने से धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है।

चांदी के सिक्के

चांदी के सिक्के धन की देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते है। मान्याता है कि इसमें देवी लक्ष्मी वास करती है। ऐसे में इसे घर के पूजा स्थल में रखने और रोजाना इनकी पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती है।

nari

शंख

पूजा के दौरान शंख बजाने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। देवी लक्ष्मी की अपार कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है। हिंदु ग्रंथ विष्णु पुराण के अनुसार भी शंख में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है कि समुंद्र मंथन के समय जब नारायण ने कच्छप का अवतार धारण किया था। उस समय समुद्र से 14 रत्नों के साथ शंख भी मिला था। अंत में समुद्र से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थी। उसके बाद विष्णु भगवान ने इसी शंख को धारण कर देवी लक्ष्मी के साथ विवाह किया था। ऐसे में शुभता का प्रतीक होने से इसे घर में रखने से लाभ होता है। मगर घर पर शंख हमेशा दक्षिणमुखी ही रखना चाहिए।

झाड़ू

मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई होगी वहां धन की देवी वास करती है। वास्तु के मुताबिक इसमें लक्ष्मी मं का वास होता है। इसलिए कहा भी जाता है कि झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे किसी को दान करने या इसका अपमान करने से देवी लक्ष्मी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। ऐसे में पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अगर कहीं झाड़ू खराब हो जाए तो इसे नया खरीदने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है।

nari

गन्ना

गन्ना धन की देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसलिए इसे घर पर उगाना शुभ माना जाता है। अगर आप इसे घर पर नहीं उगा सकते है तो एकादशी या पूर्णिमा दिन के दिन लक्ष्मी- नारायण को चढ़ाए। इससे आर्थिक तंगी दूर हो घर पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

तुलसी

हिंदु धर्म में तुलसी को सबसे उत्तम माना जाता है। तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होने से इसे घर के आंगन में रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती हैं। रोजाना तुलसी पर जल चढ़ाने और घी का दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वास्तु के मुताबिक इसे घर की पूर्वी या उत्तर दिशा में लगाना शुभफलदाई होता है। ऐसे में घर पर पॉजीटिव एनर्जी आती है। पैसों की परेशानी दूर हो घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहती है।

nari

कमल का फूल

कमल का फूल देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। वो हमेशा इसी फूल पर बैठी दिखाई देती है। ऐसे में इसमें देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर एक कलश में पानी और कमल का फूल रखने से घर में देवी लक्ष्मी स्थिर रहती है। इसके अलावा रोजाना कमल का फूल मां को चढ़ाने या अपनी तिजोरी में इसे रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

nari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static