घर में रखें मिट्टी की ये 4 चीजें, रिश्तों में आएगी मिठास

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 10:48 AM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर चीज का अपना एक अलग ही महत्व है। ऐसे में घर पर मिट्टी से बनी चीजों को रखने से घर-परिवार में खुशी, शांति, धन और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। घर से नेगेटिविटी दूर हो रिश्तों में मिठास और मजबूती आती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी से बनी किन 4 वस्तुओं को रखना शुभता का प्रतीक माना गया है।

मिट्टी की मूर्ति

वैसे तो बाजार में पी. ओ. पी ( प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस ) से बनी बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित मूर्तियां मिलती हैं। मगर वास्तु के मुताबिक घर पर पूजा के लिए हमेशा मिट्टी की ही मूर्ति लानी चाहिए। यह घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है। इसके अलावा पैसों की किल्लत दूर हो घर साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

मिट्टी का दीपक

भारत में हर घर में पूजा- पाठ करने के लिए भगवान के आगे दीपक जलाया जाता है। मगर आज कल लोग इसकी जगह पर लाइट्स को यूज करते हैं जो की गलत है। घर में सुख-शांति, बर्कत, पॉजिटिविटी के लिए मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। इसी के साथ शनि देव की कृपा पाने के लिए भी शनिवार को मिट्टी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

मिट्टी का घड़ा

वास्तु के मुताबिक मिट्टी का घड़ा शुभता का प्रतीक है। मगर इसे घर पर कुछ नियमानुसार रखना चाहिए। यह हमेशा भरा हुआ होना चाहिए। इसमें रखा पानी बहुत ठंडा होता है। ऐसे में गर्मियों में घड़े में पानी और सर्दियों में अनाज भर कर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार के कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़े, तनाव दूर हो खुशियों का आगमन होता है। घर का वातावरण खुशनुमा और शांति से भरा रहता है। आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है।

मिट्टी का गमला

घर पर मिट्टी की मूर्ति, दीपक और घड़े के साथ इसका गमला होना भी लाभकारी होता है।‌ वास्तु के अनुसार पौधों को हमेशा मिट्टी के गमलों में ही रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत बरकरार रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मानसिक शांति मिलती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static