Parents बच्चों को कपड़े पहनाते समय ध्यान दें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:47 PM (IST)

नारी डेस्क:  बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को सतर्क कर दिया है। एक मां उस समय हैरान रह गईं, जब उन्होंने अपने छोटे बच्चे को मोज़े पहनाने से ठीक पहले उसके अंदर हलचल महसूस की। ध्यान से देखने पर पता चला कि मोज़े के अंदर एक कनखजूरा छिपा हुआ था। अगर समय रहते यह नजर न आता, तो बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता था। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। यह मामला बताता है कि रोज़मर्रा की छोटी-सी लापरवाही भी बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए कपड़े पहनाने से पहले सतर्कता बेहद ज़रूरी है

इसलिए जब भी आप बच्चे को कपड़े पहनाएं, तो ये ज़रूरी स्टेप्स ज़रूर फॉलो करें 

कपड़े और मोज़े की जांच – पहले मोज़े, शर्ट या पैंट में किसी तरह के कीड़े, कांटे या अनजाने सामान की जाँच करें।

जूते और सैंडल चेक करें – बच्चे के जूते या सैंडल में पत्थर, कीड़े या कोई छोटी चीज़ फंसी हो सकती है।

कपड़ों को उल्टा कर देखें – कपड़े पहनाने से पहले अंदर से बाहर पलटकर देखें ताकि कोई छिपी हुई चीज़ दिखाई दे।

साफ-सुथरी जगह पर कपड़े पहनाएं – बच्चे को हमेशा साफ जगह पर ही कपड़े पहनाएं ताकि कोई कीट या गंदगी ना लगे।

सतर्क रहें – बच्चे को जल्दी-जल्दी कपड़े पहनाते समय ध्यान रखें और हर स्टेप में जाँच करें।

ये छोटे-छोटे स्टेप्स बड़ी दुर्घटना और काटने या चुभने जैसी घटनाओं से बचा सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEWS/ FACTS 🌀 (@gktrickindia)

माता-पिता के लिए जरूरी चेतावनी

इस घटना के बाद विशेषज्ञ और अभिभावक सभी माता-पिता से अपील कर रहे हैं कि वे बच्चों को कपड़े पहनाने से पहले मोज़े, जूते, पैंट और कपड़ों की अच्छी तरह जांच जरूर करें। खासतौर पर बरसात या नमी के मौसम में कीड़े-मकोड़े कपड़ों में घुस सकते हैं।

येे भी पढ़ें:  Korean Games से सावधान रहें Parents! Task ने ले ली 3 सगी बहनों की जान

छोटी आदत, बड़ी सुरक्षा

कपड़े पहनाने से पहले उन्हें झाड़ लेना या अंदर देखकर जांच करना एक छोटी-सी आदत है, लेकिन यह बच्चों को गंभीर चोट, एलर्जी या संक्रमण से बचा सकती है। छोटे बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है।

वीडियो और जानकारी का उद्देश्य

इस घटना से जुड़ा वीडियो और जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है, ताकि अन्य माता-पिता भी सतर्क हो सकें और ऐसी किसी अनहोनी से बचा जा सके। यह घटना एक अहम चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा में कोई भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। थोड़ा-सा ध्यान और सतर्कता आपके बच्चे को बड़े खतरे से बचा सकती है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static