इस तरह से रखेंगे कटे हुए फल तो नहीं पडेंगे काले

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 06:14 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आजकल सभी फल हर एक मौसम में मिल जाते हैं। फलों से शरीर को एनर्जी मिलती है। काफी लोग भोजन से पहले फल खाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार ज्यादा समय तक पड़े रहने से कटे हुए फल काले होना शुरू कर देते हैं जिससे इसे खाने का मन नहीं करता। ज्यादातर देखा गया है कि सेब या केले को काट कर रखने से वह काले हो जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर फलों को काला होने से बचाया जा सकता है।

1. नींबू का रस
कई लोग फलों को काटकर रख लेते हैं लेकिन कुछ समय के बाद यह काले हो जाते हैं। फलों को काला होने से बचाने के लिए इन पर नींबू का रस मिला देना चाहिए। 1 नींबू के रस से एक कटोरी फलों को काला होने से बचा सकता है। नींबू का रस मिलाने के बाद इसे फ्रिज में जरूर रखें।

2. प्लास्टिक रैप
फलों को काटकर उन्हें एक प्लास्टिक के कागज से रैप कर दें। इससे फलोें को 4-5 घंटों तक काला होने से बचा सकते हैं। इसके अलावा फलों को प्लास्टिक के लिफाफे में या एल्यूमीनियम फॉयल में भी रख सकते हैं। लिफाफे में छोटे-छोटे छेद करके इन्हें फ्रिज में रख दें जिससे यह अधिक देर तक बचे रहेंगे।

3. सिट्रस एसिड
सिट्रस एसिड से भी फलों को ताजा रखा जा सकता है। इसके लिए सिट्रस एसिड के चूर्ण का इस्तेमाल करें। फलों पर इस चूर्ण को छिड़कने से यह 10-12 घंटों तक काले नहीं होते। इसके इस्तेमाल से कटे हुए फलों का स्वाद भी नहीं बिगड़ता। 

4.ठंडा पानी
कटे हुए फलों को बर्फ वाले ठंडे पानी में रखने से यह काले नहीं होते। इससे फल कम से कम 4-5 घंटों तक ताजा रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static