पहले गूगल पर करो Madam... कंगना को घेरने के चक्कर में खुद Troll  हो गई कविता कौशिक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 05:49 PM (IST)

भारत की आजादी को “भीख” बताने पर आलोचना झेल रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में अब हर कोई रोटियां सेकने की कोशिश कर रहा है।  टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कि लेकिन उन्हे क्या मालूम था कि यह सब उन्हीं पर उल्टा  पड़ जाएगा।  कविता ने कंगना को घेरते हुए कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे पढ़ लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। 

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आखिर इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिला? बेहतरीन ऐक्टर, अच्छी इंसान, पूरी दुनिया में सफल और बिना कोई झंडा उठाए भारतीय संस्कृति को सामने रखा। और हां, इन्होंने कभी अपने किसी सीनियर, साथ काम करने कलाकार या किसी का भी अपमान नहीं किया। यह बेहतरीन हैं।

PunjabKesari
इस तस्वीर में  प्रियंका निक पूजा करते नजर आ रहे हैं।  कौशिक की इस ट्ववीट से साफ है कि उनमें  जानकारी की कमी है। क्योंकि  प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ही पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में लोगों ने टीवी एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया। 

PunjabKesari

कुछ लोगों ने कविता पर तंज कसते हुए कहा- आपको जब 2016 की ही जानकारी नहीं तो भला 1947 के बारे में आप क्या जानती होगी। एक यूजर ने कविता कौशिक को सलाह दी है कि उन्हें कुछ लिखने से पहले गूगल पर सर्च कर लेना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static