''वैलेंटाइन डे'' पर छलका Katrina का दर्द, कहा - ''हम इस साल रोमांटिक डिनर नहीं कर पाए लेकिन..''

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। रविवार रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसमें विक्कीऔर कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले चलते देखा जा सकता है।

एक दूसरे का हाथ पकड़े आए नजर

विक्की ने एक सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने एक काले रंग की जैकेट और डेनिम ट्राउजर के साथ जोड़ा था, जबकि कैटरीना ऑल-डेनिम पोशाक में बहुत कूल लग रही थीं। दोनों को मास्क पहने भी देखा गया। उनकी तस्वीरों पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "वे दोनों बहुत प्यारे हैं," वहीं, अन्य ने लिखा, "मैं उनसे अपनी नजरें नहीं हटा सकता।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड़ में एक दूसरे को गले मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में विक्की कैटरीना के माथे पर किस कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना का छलका दर्द

तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, "हो सकता है कि हम इस साल रोमांटिक डिनर नहीं कर पाए हों, लेकिन आप मुश्किल पलों को बेहतर बनाते हैं और यही मायने रखता है ❤️" वहीं, दूसरी तरफ विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर कैटरीन संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

गौरलतब है कि कैटरीना और विक्की दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों अपना पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static