एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी को हुए 73 साल, ब्रिटेन के रॉयल कपल ने दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 11:43 AM (IST)

महारानी एलिजाबेथ II और उनके पति प्रिंस फिलिप की शादी को 73 साल पूरे हो गए हैं। आज भी उनके रिश्ते में प्यार, विश्वास और मजबूती है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 73वीं सालगिराह मनाई। इस स्पेशल मौके पर ब्रिटेन के रॉयल कपल प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने उन्हें खास अंदाज में शादी की सालगिराह की बधाई दी। 

PunjabKesari

द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें महारानी एलिजाबेथ II और उनके पति प्रिंस फिलिप की तस्वीर के साथ एक कार्ड नजर आ रहा है। जिस पर बड़ी खूबसूरती के साथ 73 लिखा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'महाराज और उनकी शाही महारानी ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग को शादी की सालगिराह की शुभकामनाएं।' 

 

रॉयल फैमिली के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने महारानी एलिजाबेथ और राजकुमार फिलिप की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे एक कार्ड देखते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'महारानी और द ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग राजकुमार जॉर्ज, राजकुमारी चार्लोट और प्रिंस लुइस द्वारा बनाए गए सालगिरह के कार्ड को देख रहे हैं। शुभचिंतकों द्वारा भेजे गए अन्य कार्ड और पत्रों के साथ।'

 

आपको बता दें क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप 20 नवंबर, 1947 को शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय क्वीन एलिजाबेथ 21 साल की थीं। उस दौरान लंदन में रेडियो से उनकी शादी का हाल का सुनाया जा रहा था। कहा जाता है कि उस दौरान नवविवाहित जोड़े को 2500 उपहार मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static