पीएम मोदी ने ''मन की बात'' में किया इस चीज का जिक्र, सेहत के लिए है वरदान

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 01:14 PM (IST)

अच्छी सेहत के लिए जरूरी नहीं कि आपके शरीर को दवाओं की जरूरत ही हो बल्कि आप कुछ ऐसी चीजों से भी अच्छी सेहत पा सकते हैं जो प्राकृति ने हमें दी हैं। बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इन्हीं में से एक है कश्मीरी केसर। जिसका जिक्र हाल ही में पीएम मोदी ने भी मन की बात में किया। पीएम मोदी देश के लोगों से संपर्क करने का और अपने विचार पेश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और वह मन की बात के जरिए ही तमाम देश वासियों से जुड़ते हैं। हाल ही में हुए मन की बात में उन्होंने कश्मीरी केसर का जिक्र किया है। 

PunjabKesari

इन जगहों पर उगाया जाता है कश्मीरी केसर 

आपको बता दें कि कश्मीरी केसर मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम, और किश्तवाड़ जैसे जगहों पर उगाया जाता है। और इसी साल मई में कश्मीर केसर को जीआई टैग दिया गया। इसके सेवन से शरीर को कईं फायदे होते हैं। तो आईए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी द्वारा जिक्र किए गए इस केसर के कितने फायदे हैं। 

कश्मीरी केसर के फायदे 

1. हड्डियों के लिए वरदान 

केसर का इस्तेमाल आप बहुत सारी चीजों में करते हैं। इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। एक तरह से यह हड्डियों के लिए वरदान है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है। 

2. पाचन तंत्र करे मजबूत 

अगर आपको पाचन तंत्र संबंधी परेशानी रहती है तो आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और सारी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। 

3. ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रण

PunjabKesari

डायबिटीज के मरीजों के कश्मीरी केसर काफी फायदेमंद है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद मैंगनीज आपके ब्लड शुगर लेवल के लिए काफी सहायक होता है। 

4. दर्द से दिलाए राहत 

केसर का इस्तेमाल दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है। खासकर अगर किसी को दांतों में दर्द हो रहा तो आपको केसर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

5. कीड़े काटने पर किया जा सकता है इस्तेमाल 

अगर आपके कीड़े काट दे तो भी आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको काफी राहत मिलेगी। कीड़े काटने से त्वचा में जो दर्द हो रहा है उसमें भी राहत मिलेगी। 

6. कब्ज और पेट फूलने की समस्या करे दूर 

अगर आपका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता है या फिर आपको पेट फूलने की समस्या रहती है तो आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपके शरीर के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। 

7. गठिया में काफी सहायक

PunjabKesari

गठिया की समस्या में जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है। इस समस्या से केसर का उपयोग छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है।

ऐसे कर सकते हैं सेवन 

1. आप दूध में मिलाकर इसे पी सकते हैं। 
2. खीर, मिठाई या फिर किसी डिश में इसका इस्तेमाल करें। 
3. चावल में डाल कर खाएं। 
4. अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो आप उसमें भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static