2024 करवा चौथ: यदि न दिखे चांद, इन धार्मिक उपायों से करें व्रत का पारण

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 10:01 AM (IST)

नारी डेस्क: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास करती हैं। इस व्रत का समापन चांद को देखने और उसे अर्घ्य देने के बाद ही होता है। लेकिन कई बार खराब मौसम या अन्य कारणों से चांद दिखने में समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में, महिलाएं कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन करके भी व्रत खोल सकती हैं। आइए जानते हैं उन तीन तरीकों के बारे में, जो चांद न दिखने पर अपनाए जा सकते हैं।

वीडियो कॉल के जरिए चांद देखना

अगर आपके क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और चांद नहीं दिख रहा है, तो आप किसी अन्य स्थान पर रहने वाले जान-पहचान के लोगों से वीडियो कॉल के माध्यम से चांद देख सकती हैं। अगर उनके क्षेत्र में चांद दिख रहा है, तो आप उस चांद के दर्शन करके व्रत खोल सकती हैं। यह आजकल का एक सरल और प्रभावी तरीका है।

PunjabKesari

भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की पूजा

अगर चांद नहीं दिख रहा है, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आप भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की पूजा करके भी व्रत खोल सकती हैं। शिवजी की पूजा और चंद्रमा का ध्यान करके व्रत का पारण करना एक शुभ होता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ व्रत? इन नियमों का जरूर करें पालन, पति की बन जाएंगी लाडली

चावल से चंद्रमा की आकृति बनाकर पूजा करें

अगर आसमान में चांद नहीं दिखता है, तो आप उस दिशा में एक चौकी रखकर, जिस दिशा में चांद निकलता है, वहां चावल की मदद से चंद्रमा की आकृति बना सकती हैं। लाल कपड़ा बिछाकर चंद्रमा की पूजा करें और "ओम चतुर्थ चंद्राय नमः" मंत्र का जाप करें। इस प्रकार पूजा करके व्रत का समापन करें।

PunjabKesari

करवा चौथ 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। करवा चौथ का व्रत चतुर्थी तिथि पर रखा जाएगा, जो 20 अक्टूबर की सुबह 6:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी। चांद के निकलने का समय लगभग 7:44 बजे शाम में रहेगा, और व्रत का पारण इसके बाद शुभ रहेगा।

इन धार्मिक नियमों का पालन करके आप चांद के बिना भी अपने करवा चौथ व्रत को विधिपूर्वक समाप्त कर सकती हैं और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static