करवा चौथ के लिए खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन, लगाएं ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 06:54 PM (IST)

नारी डेस्क : करवा चौथ हर शादीशुदा महिला के लिए खास दिन होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। मेहंदी इस श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा मानी जाती है। हाथों में सजी सुंदर मेहंदी न केवल लुक को निखारती है, बल्कि इसे शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप भी करवा चौथ 2025 पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यहां दिए गए नए और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राय करें।

अरबी मेहंदी डिजाइन 

अरबी डिज़ाइन हमेशा से ट्रेंड में रहती हैं। इन डिज़ाइनों में बड़े फ्लोरल पैटर्न और बेल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं, जो हाथों को एलीगेंट लुक देती हैं। ये डिजाइन क्लीन और मिनिमल होती हैं और जल्दी भी लग जाती हैं।

PunjabKesari

फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन

जो महिलाएं क्लासिक और पारंपरिक लुक चाहती हैं, उनके लिए फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन परफेक्ट है। इसमें मंडला, फूल-पत्ती, मोर और दुल्हन-दूल्हा के फिगर जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। ये डिज़ाइन हाथ से लेकर कोहनी तक कवर करती है और ब्राइडल फील देती है।

फिंगर-टिप मेहंदी डिजाइन

आजकल मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन भी काफी पॉपुलर हैं। अगर आप ज्यादा भारी डिजाइन नहीं चाहतीं, तो फिंगर-टिप डिजाइन ट्राय करें। इसमें सिर्फ उंगलियों और हथेली के किनारों पर डिजाइन बनाई जाती है। ये देखने में स्टाइलिश और मॉडर्न लगती है।

गोल टिक्की और मंडला डिजाइन

गोल टिक्की वाली मेहंदी सदाबहार है। इसमें हथेली के बीच में एक बड़ा सर्कुलर पैटर्न बनता है और आस-पास बेल और बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं। यह डिजाइन पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।

PunjabKesari

इंडो-अरेबिक फ्यूजन डिजाइन

अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं, तो इंडो-अरेबिक फ्यूजन मेहंदी लगवाएं। इसमें भारतीय और अरबी दोनों पैटर्न का मेल होता है, जिससे हाथों पर एक खूबसूरत और मॉडर्न डिजाइन बनती है।

मेहंदी का रंग गहरा लाने के लिए टिप्स

मेहंदी लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोकर सूखे रखें।

मेहंदी सूखने के बाद नींबू-शक्कर का घोल लगाएं।

मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर सरसों का तेल या लौंग का धुआं लगाएं।

मेहंदी लगाने के बाद 6-8 घंटे तक पानी से हाथ न धोएं।

PunjabKesari

करवा चौथ पर मेहंदी लगाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए खूबसूरती और खुशी का खास मौका भी है। इन डिज़ाइनों को ट्राय करके आप अपने हाथों को एकदम खास और यूनिक लुक दे सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static