आज होगा करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का अंतिम संस्कार, 7 दिन से हो रहा था शव का इंतजार
punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 10:33 AM (IST)

नारी डेस्क: उद्योगपति संजय कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज, 19 जून को नई दिल्ली में होगा। कपूर परिवार द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्में कथित तौर पर लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे निर्धारित हैं। 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
सोशल मीडिया हैंडल पर व्यापक रूप से शेयर किए गए इस नोट पर संजय की मां रानी सुरिंदर कपूर, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, उनके बच्चों अजारिया ने हस्ताक्षर किए हैं।इ समें करिश्मा कपूर के साथ उनके बच्चों समायरा और कियान के भी हस्ताक्षर देखे गए। प्रिया की पिछली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल का भी इसमें जिक्र किया गया।
ऑटो कंपोनेंट फर्म सोना कॉमस्टार के चेयरमैन कपूर का 12 जून को पोलो मैच के बीच में दिल का दौरा पड़ गया था। मौत के सातवें दिन यानी कि उनका दाह संस्कार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नागरिकता के चलते कानूनी औपचारिकता की वजह से उनका पार्थिव शरीर को भारत लाने में थोड़ा देरी हुई। वहीं संजय के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव मीडिया के सामने नहीं आई है ना ही उनकी कोई खोज खबर है।