करीना खुद बनाती हैं तैमूर का डाइट प्लान, देती हैं न्यूट्रिशन फूड्स

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 12:11 PM (IST)

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। फिटनेस फ्रीक करीना कपूर अपन वर्कआउट के साथ डाइट का भी पूरा ख्याल रखती है। इतना ही नहीं, उन्होंने बेबी तैमूर अली खान के लिए भी स्पैशल डाइट चार्ट बनाया हुआ है। करीना तैमूर को अच्छी परवरिश देने के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रखती है। चलिए आपको बताते हैं कि करीना बैबी तैमूर की सेहत का ख्याल कैसे रखती हैं।

 

बाहर का खाना है मना

एक इंटरव्यू में करीना ने खुद बताया था कि वह अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास डाइट प्लान बनाती हैं। साथ ही वह तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं बल्कि घर पर बना खाना ही खिलाती हैं। उन्होंने कहा 'मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। मैं तैमूर को किसी बर्थडे पार्टी का खाना नहीं खाने देती हूं लेकिन हां कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हूं।'

PunjabKesari

हर महीने बदलती हैं डाइट प्लान

करीना तैमूर का डाइट प्लान खुद बनाती हैं और हर महीने उसे बदलती भी हैं। साथ ही वह तैमूर को घर का बना खाना खिलाती हैं, जिसमें इडली, डोसा और खिचड़ी आदि शामिल होती है।

फल और सब्जियां

करीना ने यह भी कहा कि 'जो भी फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं, मैं तैमूर को वह जरूर खिलाती हूं। शुरूआत में तैमूर इस तरह के खाने को पसंद नहीं करता था लेकिन धीरे-धीरे उसे पसंद आने लगा और अब वह इन फूड्स को एंजॉय करता है। तैमूर को अब इन फूड्स की आदत हो गई है।'

PunjabKesari

सही समय पर खाना

करीना ने कहा कि उन्होंने तैमूर के खान-पान का टाइम टेबल बना रखा है। उनका कहना है कि नाश्ता दिन का सबसे अहम भोजन होता है और उसके बाद लंच व डिनर। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चे का ब्रेकफास्ट स्किप ना हो। साथ ही वह तैमूर को दिन के सभी मील टाइम पर खिलाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static