भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 10:37 AM (IST)

साल 2020 बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। कई दिग्गज हस्तियों को इंडस्ट्री ने हमेशा के लिए खो दिया है। वहीं बीते दिन क्रिकेट जगत से एक बुरी खबर सामने आई थी। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को बीते दिन दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। 

इस खबर के मिलते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। वहीं अब फैंस के लिए एक राहत भरी सामने आई है। कपिल देव की हालत में अब काफी सुधार है। उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें उनकी तबीयत बेहतर नजर आ रही है। 

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीटर पर लोगों की दुआओं का धन्यवाद किया है। कपिल देव ने लिखा, 'आप सभी के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। मैं ठीक होने के लिए रास्ते पर हूं।' 

 

फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी कपिल देव के जल्दी से स्वस्थ होने की दुआ मांगी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static