जावेद अख्तर की फैन हुई कंगना रनौत, ट्वीट कर बोली -  ''जब मैं जावेद साहब की कविता...''

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 04:18 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर जावेद अख्तर ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके कारण वह पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जावेद ने पाकिस्तान को 26/11 मुंबई का हमला याद दिलाते हुए आईना दिखा दिया है। गीतकार ने कहा कि - 'आतंकी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं।' जावेद अख्तर के इस बयान की भारतीय लोग काफी तारीफ कर रहे हैं वहीं इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत भी गीतकार के सपोर्ट में आई है। जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। 

'जब भी मैं आपकी कविता सुनती हूं तो'

गौसिप क्वीन कंगना ने रनौत ने हाल ही में जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए ट्वीट लिखा - 'जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता थाये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई है इंसान में। तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब, घर में घुसकर मारा... हाहाहा...।' ऐसे में एक्ट्रेस को जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए देख लोगों को बहुत हैरानी हुई है। क्योंकि जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच काफी सालों से विवाद चल रहा है। वहीं जैसे कंगना ने गीतकार के साथ अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर उनकी सराहना की है इस चीज को देख फैंस कंगना की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

पाकिस्तान जाकर बोली जावेद अख्तर ने यह बात 

जावेद अख्तर हाल ही में पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि - 'हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े फंक्सन किए, लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ, तो हकीकत ये है चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम ना दें, खास बात ये है कि आजकल जो फिजा इतनी गर्म है, वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे, वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।' 

PunjabKesari

कंगना और जावेद के बीच इस बात पर हुआ था विवाद 

आपको बता दें कि साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया था। गीतकार का आरोप था कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टेलीविजन इंटरव्यूज में उनके बारे में आपत्तिजनक कुछ बातें कही थी उसी समय से दोनों में विवाद चल रहा था। इसके अलावा कंगना ने भी जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना का कहना था कि जब उन्होंंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर ऋतिक रोशन से माफी मांगने से इंकार कर दिया था जब गुस्से में जावेद अख्तर ने उन्हें धमकाया था। जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस का अपमान किया था। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static