मुंबई के लिए रवाना हुई कंगना, कहा- ना डरूंगी और ना झुकूंगी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 11:56 AM (IST)

बाॅलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कंगना आज मुंबई पहुंच जाएंगी। कंगना पूरी सिक्याॅरिटी के साथ मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

PunjabKesari

कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्रा में आने से रोका जा रहा है मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुख़र होकर आवाजी उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।' 

 

खबरों की मानें तो कंगना की मुंबई की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है। बताया जा रहा है कि वह दोपहर 2 बजे तक मुंबई पहुंच जाएंगी। बता दें मनाली से मुंबई के लिए निकलने से पहले कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट किया गया था। एक्ट्रेस की कोवि-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दरअसल बीएमसी ने ऐलान किया था कि मुंबई आने के बाद कंगना को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। लेकिन अब कंगना मनाली से ही अपना कोरोना टेस्ट करवाकर आ रही हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कंगना के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई ना आने की धमकी दी थी। जिसके बाद कंगना को केंद्र सरकार ने Y कैटिगरी की सुरक्षा दी। इसके अलावा करणी सेना ने भी कंगना की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static